झांसी।थाना नवाबाद पुलिस द्वारा कचहरी परिसर स्थित एटीएम में चोरी करने के प्रयास कर ए.टी.एम. में तोड़फोड़ कर क्षति पहुँचाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों के पुलिस निगरानी में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
सुनील दत्त (मुख्य प्रबन्धक) पी.एन.बी. झोकनबाग झांसी द्वारा तहरीर दी गयी कि रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा न्यायालय परिसर, झाँसी स्थित पी.एन.बी. बैंक के एटीएम (ATM ID: N3367100) में तोड़-फोड़ की गई तथा चोरी का प्रयास किया गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ATM में तोड़- फोड़ करने के सम्बन्ध में थाना नवाबाद पर
मु0अ0सं0 624/26 धारा 303(1)/62/324(2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
मुखबिर खास द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि दो दिन पहले कचहरी परिसर में ए.टी.एम. में चोरी करने का प्रयास जिन चार अभियुक्तों ने किया था उनमें से तीन अभियुक्त रेलवे ग्राउण्ड के पास खडे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवाबाद के निर्देशन में थाना नवाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त 03 अभियुक्तों को मौके पर ही घेरकर पकड़ा गया तथा तलाशी लेने पर अभियुक्त- शाहरुख पुत्र निसार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- ग्राम पठा, रानीपुर, थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी के पास से पेंट में खुरसा हुआ एक तमंचा 12 बोर व पेंट की जेब से 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए तथा कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल कोभी बरामद किया गया। तथा उसके अन्य 02 बाल अपचारी साथियों को पुलिस निगरानी में लिया गया। अभियुक्त के पास से बरामद अवैध तमंचे के आधार पर थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0- 628/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
