उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में युग निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें युगपुरुष तथा आधुनिक भारत का निर्माता बतायाजिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा देश की आजादी के समय में जब देश स्वतंत्र हुआ तब अंग्रेजों ने अपनी कूटनीतिक चाल के द्वारा भारत का विभाजन करवा दिया हालांकि 15 अगस्त 1947 को भारत का कौन सा हिस्सा भारत में रहेगा और पाकिस्तान में जाएगा यह निश्चित नहीं हो पाया था।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि 17 अगस्त 1947 को जब भौगोलिक दृष्टि से देश का विभाजन हुआ तो वतन परस्त लोग भारत में रहने का मन बना लिया एवं मुस्लिम लीग के लोगों ने पाकिस्तान में रहना कबूल किया इधर-उधर जाने में भयंकर मारकाट शुरू हुई और 20000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई लेकिन 56 इंच के सीना वाले नेहरू ने भारत को लोकतांत्रिक देश होने की घोषणा की।
गोष्ठी को उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला छुना कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी महामंत्री अजय गौतम वखुर्रम संजीव श्रीवास्तव बाबूराम निषाद अजय अवस्थी फिरोजखां राजू मिश्रा सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित थे।
पुरवा कस्बा के राजा बाजार स्थित गांधी चबूतरा को भू माफिया द्वारा खोदे जाने तथा नीम के पेड़ को काट ले जाने का मुद्दा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्यारे मिश्रा के पौत्र राजू मिश्रा ने अश्रु पूरित नेत्रों से गुहार लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों पुलिस अधिकारियों से गांधी चबूतरा को बचाने के लिए मैं अनवरत विनती कर रहा हूं हमारे बाबा स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर वहां झंडा रोहण किया करते थे लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के एवं गांधी के आदर्श को प्रदर्शित करने वाला गांधी चबूतरा पर कब्जा किया जा रहा है बचाने की श्री मिश्र ने पुरजोर मांग की है।
