Noida Metro Aqua Line Extension को कैबिनेट मंजूरी

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

नोएडा में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में Noida Metro Aqua Line Extension को हरी झंडी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए ₹2,254 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

यह विस्तार Botanical Garden से Sector-142 तक होगा, जिससे दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

क्या बदलेगा इस विस्तार से?

फिलहाल Aqua Line, सेक्टर-52 स्टेशन पर Delhi Metro Rail Corporation की Blue Line से कनेक्ट होती है। लेकिन नए विस्तार के बाद Aqua Line सीधे Botanical Garden से जुड़ेगी।

Botanical Garden स्टेशन से यात्रियों को Blue Line के साथ-साथ Magenta Line की भी सुविधा मिलेगी। यानी एक ही जगह से multiple connectivity – समय की बचत और ट्रैफिक से राहत।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस कॉरिडोर को Noida Metro Rail Corporation (NMRC) विकसित करेगा। मुख्य उद्देश्य है Noida Expressway के किनारे बसे सेक्टरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना।

Sector-142 और आसपास के IT पार्क, कॉर्पोरेट ऑफिस और रेजिडेंशियल हब के लिए यह गेम-चेंजर साबित हो सकता है। Daily commuters को अब ज्यादा smooth और direct travel option मिलेगा।

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

मोदी कैबिनेट ने केवल नोएडा ही नहीं, बल्कि देशभर की रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है:

  1. Kasara–Manmad तीसरी और चौथी रेल लाइन – ₹10,154 करोड़
  2. Delhi–Ambala तीसरी और चौथी रेल लाइन
  3. Ballari–Hosapete रेल लाइन विस्तार
  4. Gohpur–Numaligarh Underwater Road Tunnel – ₹18,662 करोड़

इन परियोजनाओं से लॉजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

नोएडा वालों के लिए अब ‘ट्रैफिक जाम’ सिर्फ एक पुरानी याद बन जाए… ऐसा सपना तो हर सुबह एक्सप्रेसवे पर फंसे ड्राइवर देखता है! लेकिन अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला, तो मेट्रो की रफ्तार सच में शहर की लाइफस्टाइल बदल सकती है।

शोर-शराबे के बीच Speaker सतीश महाना ने फेंका हेडफोन

Future Boss? 13 साल की Kim Ju Ae पर दुनिया की नजर

Related posts

Leave a Comment