Love नहीं, Loan बना Motive! US में Nikita Murder Case में नया Twist

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

अमेरिका में 27 वर्षीय भारतीय युवती निकिता राव गोडिशाला की हत्या के मामले में अब नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। निकिता के पिता आनंद गोडिशाला ने साफ आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या रिलेशनशिप विवाद नहीं, बल्कि पैसों के लेन-देन की वजह से की गई।

पुलिस इस मामले में अर्जुन शर्मा को मुख्य संदिग्ध मान रही है, जो घटना के बाद उसी दिन अमेरिका से भारत भाग गया था।

कौन था अर्जुन शर्मा? ‘Boyfriend’ नहीं, Ex-Roommate

न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, निकिता के पिता ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि “अर्जुन मेरी बेटी का बॉयफ्रेंड नहीं था। वह उसका एक्स रूममेट था।”

उनका कहना है कि निकिता और अर्जुन दो अन्य लोगों के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहते थे। चार साल पहले निकिता कोलंबिया गई थी और वहां प्रोफेशनली काम कर रही थी।

Money Dispute बना Murder Motive?

पिता के मुताबिक, अर्जुन निकिता से बार-बार पैसे उधार लेता था। भारत लौटने से पहले जब निकिता ने पैसे वापस मांगे, तभी विवाद बढ़ा और हत्या कर दी गई।

आनंद गोडिशाला का दावा है कि निकिता को यह भी पता चल गया था कि अर्जुन ने कई लोगों से पैसे ले रखे हैं और भारत भागने की प्लानिंग कर रहा था।

$4,500 का Loan और आखिरी झगड़ा

निकिता की कजिन सरस्वती गोडिशाला ने इस मामले में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक— अर्जुन ने हत्या से पहले $4,500 (लगभग ₹4.07 लाख) उधार लिए। $3,500 लौटा दिए। फिर दोबारा $1,000 मांगे। निकिता ने मना किया — और यही आखिरी टकराव बना।

Nikita Was a Rising Health Data Professional

निकिता फरवरी 2025 से Vheda Health में Data & Strategy Analyst के रूप में काम कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने Management Sciences for Health, University of Maryland, Baltimore County में डेटा एनालिसिस से जुड़े अहम रोल निभाए थे।

भारत में उन्होंने KIMS Hospitals में Clinical Pharmacist Intern और Clinical Data Specialist के रूप में काम किया था।
उनकी पढ़ाई JNTU से Pharmacy, University of Maryland से Health Information Technology (Master’s).

विदेश जाने का सपना, कैरियर की उड़ान, और अंत में—trust का कत्ल। यह केस सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि Money over Morality, System के gaps और Overseas Indian Safety पर बड़ा सवाल है।

Aashiqui Review: मोहब्बत, जिसने Bollywood Music को अमर बना दिया

Related posts

Leave a Comment