BB19 में एंट्री, बाहर बोल्ड वीडियो से मचाया तहलका

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

भोजपुरी सिनेमा की देसी रानी नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में कदम क्या रखा, सोशल मीडिया पर जैसे हॉटनेस का तूफान ही आ गया।
जहां घर के अंदर वो गेम खेल रहीं हैं, वहीं बाहर उनका बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर रिवाइंड बटन की बेइज्जती कर रहा है — बार-बार देखा जा रहा है।

भोजपुरी की क्वीन बनीं Bigg Boss की कंट्रोवर्सी क्वीन!

नीलम गिरी की एंट्री होते ही भोजपुरी फैंस का दिल बाग-बाग और बाकी कंटेस्टेंट्स का BP हाई हो गया।
पवन सिंह खुद उन्हें सेट पर छोड़कर आए — मतलब ये अकेले नहीं, पूरा भोजपुरिया पावर लेकर आई हैं।

“बिग बॉस के घर में रहो या गाने में — नीलम हर जगह वायरल रहने का हुनर रखती हैं।”

Viral Video Alert: ‘कमरिया में पीर’ ने उड़ा दिया होश!

नीलम गिरी का नया गाना “कमरिया में पीर है”, जिसमें वो खेसारी लाल यादव संग बेली डांस करती नजर आ रहीं हैं —
लॉन्च होते ही ट्रेंडिंग में #1 पर पहुंच गया।
गाने में रोमांस ऐसा कि सेंसर बोर्ड को भी संन्यास लेने की जरूरत महसूस हो।

एक यूजर ने कमेंट किया:
“BB19 में तो गेम खेल रही हैं, लेकिन असली फायर तो गाने में है।”

Netizens का कहना: “नीलम घर में रहें या बाहर, कॉन्टेंट फुल टाइम देती हैं!”

बिग बॉस हाउस में जहां चिकन को लेकर लड़ाइयाँ हो रही हैं, वहीं घर के बाहर नीलम गिरी अपने बोल्ड मूव्स से TRP का चिकन फ्राई बना रहीं हैं।

भोजपुरी ऑडियंस, यूट्यूब व्यूज़ और इंस्टाग्राम रील्स – सब कुछ नीलम के नाम पर चल रहा है। अब तो घरवालों को भी शक है कि बिग बॉस की असली स्क्रिप्ट नीलम के इंस्टा से लिखी जा रही है

Chicken के लिए बवाल! नेहल की आंखों से निकला ‘सुपरहिट ड्रामा’

Related posts

Leave a Comment