विधायक अर्जुन सिंह का बड़ा दावा: पहलगाम हमले में शामिल है पाकिस्तान की आर्मी

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जहां एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की निंदा हो रही है, वहीं रामबन से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अर्जुन सिंह ने एक बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तान की सेना की साजिश?

अर्जुन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा: “ये केवल एक आतंकी घटना नहीं है। इसमें सीधे-सीधे पाकिस्तान की आर्मी शामिल है। उन्होंने देश के खिलाफ एक जंग का एलान कर दिया है।”

उनके इस बयान ने सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी सेना पर इस प्रकार के गंभीर आरोप लगे हों, लेकिन एक निर्वाचित विधायक द्वारा सीधे-सपाट अंदाज में यह बात कहना, अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश है।

मई 2025 फिल्मों की टक्कर : बढ़ेगी और गर्मी थियेटर में अपना एसी लेकर जाना, देखें लिस्ट

“ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए”

अर्जुन सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए: “पूरा देश एकजुट है। अब वक्त है कि हम ईंट का जवाब पत्थर से दें। ये केवल सुरक्षा का मामला नहीं, आत्मसम्मान का भी है।”

देश का राजनीतिक तापमान बढ़ा

उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई है कि क्या भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक कूटनीतिक और सैन्य दबाव बनाना चाहिए? क्या यह घटना दोनों देशों के रिश्तों में नई तल्खी लाएगी?

पहलगाम हमला: मुनीर और अब्दुल के बयानों ने खोली पोल, पाकिस्तान की मानसिकता उजागर

पहलगाम हमले में अब तक का अपडेट

मंगलवार को हुए इस हमले में कम से कम 26 निर्दोष लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। कई लोग अब भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जांच जारी है और सूत्रों के अनुसार, हमलावर पाकिस्तान समर्थित आतंकी गुट से जुड़े हो सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment