उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर) में आयोजित जिला पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।

टीम चैंपियनशिप में
प्रथम स्थान आर एस एक्सेल अकादमी ने, द्वितीय स्थान रोक्सटा जिम और तृतीय स्थान द अल्ट्राफिट जिम ने प्राप्त किया। स्ट्रॉन्गमैन अवार्ड में सब-जूनियर से अनुराग वर्मा आर एस एक्सेल एकेडमी,
जूनियर वर्ग में पुलकित यादव फिटनेस एडिक्ट, सीनियर वर्ग में विराट बाजपेयी एस आर फिटनेस और मास्टर खिताब मेराज अहमद गोल्ड जिम ने हासिल किया।
महिला डेडलिफ्ट टीम चैंपियनशिप में पहला स्थान अल्ट्राफिट जिम, दूसरा स्थान आर एस एक्सेल और तीसरा स्थान डेली डोज़ जिम ने हासिल किया।
महिला डेडलिफ्ट बेस्ट लिफ्टर सब-जूनियर| में पूनम सिंह, जूनियर मे रिशिमा पटेल, सीनियर में रिशिमा पटेल और मास्टर खिताब पर अनीता रावत ने कब्ज़ा जमाया। महिला पावरलिफ्टिंग टीम चैंपियनशिप में पहला स्थान आर एस एक्सेल, दूसरा अल्ट्राफिट
और तीसरा स्थान एस आर ने लिया।पावरलिफ्टिंग स्ट्रॉन्ग वुमन के सब जूनियर में पूनम सिंह,
जूनियर मे रिशिमा पटेल, सीनियर में पूनम सिंह और
मास्टर| अवार्ड अनीता रावत को मिला।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, ने सभी होनहार खिलाड़ियों को कहा आयोजन के माध्यम से जिले में पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट को बढ़ावा देने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है और अगली प्रतियोगिता राज्य स्तरीय कराने में हर संभव मदद करूंगा।
