Lionel Messi Tour : कोलकाता में 10 मिनट की एंट्री, फैंस का फूटा गुस्सा

अजमल शाह
अजमल शाह

फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले Lionel Messi का भारत दौरा जिस उम्मीद, एक्साइटमेंट और इमोशन्स के साथ शुरू हुआ था, उसका पहला ही दिन कोलकाता में कंट्रोवर्सी बन गया।
GOAT को देखने के लिए हजारों फैंस, लाखों रुपये और अनगिनत सपने सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे थे—लेकिन मिला क्या?
सिर्फ 10 मिनट की झलक!

Salt Lake Stadium: जहां Magic की जगह मिला Panic

Messi के पहले इंडिया इवेंट का आयोजन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ। रात 1:30 बजे उनके पहुंचते ही शहर जाग गया, लेकिन सुबह जो हुआ—वो किसी ने नहीं सोचा था।

Messi स्टेडियम आए, हाथ हिलाया, VIPs से मिले… और 10 मिनट में निकल लिए।

बस फिर क्या था— फैंस का धैर्य भी VIP Exit ले गया।

फैंस का फूटा गुस्सा: बोतलें, कुर्सियां और बवाल

इतनी कम अपीयरेंस से नाराज़ फैंस ने बोतलें फेंकी, कुर्सियां तोड़ी, सिक्योरिटी को छूटे पसीने लोगों का कहना था कि “इतना पैसा दिया, इतनी उम्मीदें रखीं… और Messi आए भी तो Instagram Story जितनी देर!”

Fans Reaction: “GOAT आया, Leaders घेर ले गए”

स्टेडियम के बाहर एक फैन ने कहा:

“Messi को देखने आए थे, नेताओं को नहीं। उन्होंने न किक मारी, न पेनल्टी… बस आए और चले गए। इतना पैसा, समय और इमोशन—सब Waste।”

Mamata Banerjee ने मांगी माफी

हंगामे के बाद CM ममता बनर्जी ने Messi और सभी खेल प्रेमियों से सार्वजनिक माफी मांगी। साथ ही Event Management Failure की जांच के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान भी किया।

GOAT Tour या Ghost Tour?

जिस टूर को “Once in a Lifetime Experience” कहा जा रहा था, वो कोलकाता में बन गया— Blink and Miss Experience

फैंस बोले:

“Messi आए, कैमरा फ्लैश हुआ… और बस!”

Lionel Messi का भारत आना ऐतिहासिक है— लेकिन Expectation vs Reality का Gap इतना बड़ा निकला कि फुटबॉल से ज्यादा चर्चा Management Failure की हो गई।

अब उम्मीद यही है कि Delhi और Mumbai में Messi सिर्फ Guest नहीं, Footballer बनकर आएं।

राहुल बोले: प्रदूषण पर राजनीति नहीं, एक्शन चाहिए; सरकार बोली– तैयार हैं

Related posts

Leave a Comment