
आज का मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि प्रेशर कुकर टेस्ट है। Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad—दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का स्वाद चख चुकी हैं। अब सवाल सीधा है—कौन करेगा वापसी, कौन डूबेगा और गहराई में?
ईडन गार्डन्स की रोशनी, भीड़ का शोर और दोनों टीमों की बिखरी शुरुआत… आज की रात को “मेक या ब्रेक” बना रही है।
कहां और कब होगा मैच?
वेन्यू: Eden Gardens
टॉस: शाम 7:00 बजे
मैच: 7:30 बजे
हेड टू हेड: इतिहास KKR के साथ
30 मैचों की भिड़ंत में KKR ने 20 बार बाजी मारी है, जबकि SRH सिर्फ 10 जीत पाई है। लेकिन IPL का सच यही है—हर मैच नई कहानी लिखता है।
मौसम और पिच: बल्लेबाजों की लॉटरी
कोलकाता का मौसम साफ रहेगा, लेकिन असली रोल निभाएगी ओस (Dew)। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। ईडन गार्डन्स की पिच फ्लैट है—यहां गेंद बल्ले पर ऐसे आती है जैसे फुल टॉस का तोहफा। 180-200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाएगा।
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
KKR Squad (पूरा स्क्वाड)
Kolkata Knight Riders
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (WK), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे

SRH Squad (पूरा स्क्वाड)
Sunrisers Hyderabad
ईशान किशन (कप्तान & WK), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पैन, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार
संभावित Playing XI
KKR Playing XI
रहाणे, फिन एलन, रिंकू सिंह, पॉवेल, ग्रीन, नरेन, वरुण, उमरान, त्यागी, वैभव अरोड़ा, सैनी
SRH Playing XI
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, क्लासेन, लिविंगस्टोन, रेड्डी, हर्षल पटेल, उनादकट, मावी, मेंडिस, कार्स
मैच का एक्स-फैक्टर
- KKR के लिए: रिंकू सिंह + नरेन का ऑलराउंड गेम
- SRH के लिए: हेड + क्लासेन की विस्फोटक बल्लेबाजी
आज का मैच “बल्लेबाजों का वॉर” बनने वाला है। अगर KKR ने डेथ ओवर्स संभाल लिए तो जीत उनकी… लेकिन अगर SRH की पावर-हिटिंग चल गई, तो मैच एकतरफा भी हो सकता है।
Expected Winner: Slight edge to KKR (Home Advantage)
सुहागरात पर ‘ना’… फिर थप्पड़ और खून! रामपुर की शादी बनी जंग का मैदान
