
मिडिल ईस्ट की आग अब सिर्फ बॉर्डर तक सीमित नहीं रही—अब यह सीधे सत्ता के चेहरों को निगल रही है। Islamic Revolutionary Guard Corps के प्रवक्ता Ali Mohammad Naini की मौत ने इस जंग को एक नया मोड़ दे दिया है।
हवाई हमले में मारे गए नैनी वही शख्स थे जो हर प्रेस ब्रीफिंग में दुनिया को चुनौती देते थे “हमारा मिसाइल सिस्टम परफेक्ट है।”
अब वही आवाज खामोश है।
कौन थे नैनी? जंग का चेहरा, बयान का हथियार
नैनी सिर्फ एक प्रवक्ता नहीं थे, बल्कि ईरान की सैन्य रणनीति का सार्वजनिक चेहरा थे। 1957 में जन्म, ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी हाल ही में टॉप कम्युनिकेशन पोस्ट पर नियुक्त।
उनकी पहचान? हर बयान में चेतावनी, हर शब्द में चुनौती। जब Benjamin Netanyahu ईरान की सैन्य ताकत पर सवाल उठाते, तो जवाब नैनी ही देते थे।
आखिरी बयान: “हम 20 में 20 हैं”
मौत से पहले नैनी ने जो कहा, वही अब चर्चा का केंद्र है। उन्होंने दावा किया “हमारा मिसाइल प्रोग्राम 20 में 20 स्कोर करता है।” यानी जंग के बीच भी ईरान की ताकत कम नहीं हुई।
स्कोर तो 20 का बताया, लेकिन खुद ‘टारगेट’ बन गए।
“War PR vs Ground Reality”
आज की जंग सिर्फ मिसाइलों से नहीं, माइक्रोफोन से भी लड़ी जा रही है। एक तरफ बयान “हम अजेय हैं” दूसरी तरफ खबर “प्रवक्ता मारे गए” यह वही विरोधाभास है जो हर युद्ध में दिखता है PR जीतता है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग होती है।

क्या बदलेगा इस मौत के बाद?
नैनी की मौत सिर्फ एक व्यक्ति का नुकसान नहीं, बल्कि एक ‘वॉइस’ का खत्म होना है। IRGC की कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी प्रभावित होगी। अंतरराष्ट्रीय संदेश कमजोर पड़ सकता है और मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ेगा।
लेकिन सवाल यह भी क्या इससे जंग रुकेगी? जवाब—नहीं। बल्कि और तेज हो सकती है।
गल्फ एक्सपर्ट का बड़ा विश्लेषण
गल्फ एक्सपर्ट हुसैन अफसर कहते हैं:
“नैनी की हत्या सिर्फ एक टारगेटेड स्ट्राइक नहीं, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक मैसेज है। जब किसी देश का आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता मारा जाता है, तो यह दुश्मन को यह संकेत देता है कि उसकी कमांड और कम्युनिकेशन दोनों कमजोर हो सकते हैं। लेकिन ईरान जैसे देश के लिए यह दोधारी तलवार है—एक तरफ मनोबल पर असर पड़ता है, दूसरी तरफ बदले की भावना और ज्यादा आक्रामक प्रतिक्रिया को जन्म देती है। इतिहास बताता है कि ऐसे हमलों के बाद युद्ध अक्सर और लंबा और खतरनाक हो जाता है, क्योंकि यह सिर्फ जमीन की लड़ाई नहीं रह जाती, बल्कि प्रतिष्ठा और शक्ति प्रदर्शन की जंग बन जाती है।”
बड़ा सवाल: क्या जंग अब और भड़केगी?
मिडिल ईस्ट पहले ही बारूद के ढेर पर बैठा है। और अब टॉप कमांडर टारगेट, सप्लाई चेन प्रभावित, तेल बाजार अस्थिर। यह सब मिलकर एक ही दिशा दिखा रहे हैं Escalation.
एक मौत, कई संदेश
नैनी की मौत सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। जंग अब ‘सीमा’ से निकलकर ‘सिस्टम’ पर हमला कर रही है। और सटायर का आखिरी पंच— “जंग में सच नहीं मरता…लेकिन उसे बोलने वाला जरूर मर जाता है।”
लारिजानी खत्म या जिंदा? Israel के हमले के बाद X पर पोस्ट ने मचा दिया भूचाल
