IPL 2026 Points Table: गुजरात जीती लेकिन पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल

अजमल शाह
अजमल शाह

IPL में सिर्फ मैच नहीं, गणित भी खेला जाता है। अहमदाबाद में RCB हार गई, लेकिन टेबल में नीचे नहीं गिरी। गुजरात जीत गई… फिर भी ऊपर नहीं चढ़ सकी। यही IPL का असली ड्रामा है। Indian Premier League के 42वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Royal Challengers Bengaluru को 4 विकेट से हराया। लेकिन इस जीत-हार से ज्यादा चर्चा अब पॉइंट्स टेबल की हो रही है।

पंजाब अभी भी सिंहासन पर

जब बाकी टीमें लड़ रही हैं, Punjab Kings आराम से टॉप पर बैठी है। 8 मैचों में 6 जीत, सिर्फ 1 हार और 1 नो रिजल्ट के साथ पंजाब के 13 अंक हैं। नेट रन रेट +1.043 है, यानी टीम सिर्फ जीत नहीं रही… दबाकर जीत रही है। अगर यही momentum रहा, तो टॉप-2 सीट लगभग पक्की मानी जाएगी।

RCB की हार… लेकिन फायदा बरकरार

Royal Challengers Bengaluru की हार जरूर हुई, लेकिन damage limited रहा। 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ RCB के 12 अंक हैं। सबसे बड़ी ताकत है +1.420 का शानदार नेट रन रेट। यही वजह है कि टीम अभी भी दूसरे नंबर पर टिकी हुई है। मतलब साफ है—हार एक मैच की थी, season अभी भी control में है।

हैदराबाद और राजस्थान गर्दन पर

Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals दोनों के 12-12 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण हैदराबाद तीसरे नंबर पर और राजस्थान चौथे पर है। अब RCB अगर एक मैच और फिसली, तो टॉप-2 से बाहर होना तय समझिए। IPL में जगह नहीं, momentum बचाना पड़ता है।

गुजरात जीती… फिर भी पांचवें नंबर पर

Gujarat Titans ने शानदार जीत दर्ज की, नेट रन रेट सुधारा, लेकिन रैंकिंग नहीं बदली। 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ गुजरात के 10 अंक हैं। टीम अभी पांचवें नंबर पर है। यानी playoff race में जिंदा है, लेकिन margin for error खत्म हो चुका है। अब हर मैच knockout जैसा होगा।

मिड टेबल में CSK और दिल्ली की जंग

Chennai Super Kings और Delhi Capitals दोनों के 6-6 अंक हैं। दोनों ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं। CSK का नेट रन रेट थोड़ा बेहतर है, इसलिए वह छठे स्थान पर है और दिल्ली सातवें पर। नाम बड़े हैं, लेकिन table छोटी जगह दे रही है।

नीचे फंसी KKR, MI और LSG

Kolkata Knight Riders के 5 अंक हैं और टीम आठवें नंबर पर है। Mumbai Indians 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। सबसे नीचे Lucknow Super Giants है, जिसने 8 में सिर्फ 2 मैच जीते हैं। नेट रन रेट भी सबसे कमजोर है। तलहटी में बैठी टीमों के लिए अब हर हार season खत्म कर सकती है।

IPL 2026 Updated Points Table

Rank Team Match Win Loss NR Points NRR
1 Punjab Kings 8 6 1 1 13 +1.043
2 RCB 9 6 3 0 12 +1.420
3 SRH 9 6 3 0 12 +0.832
4 RR 9 6 3 0 12 +0.617
5 GT 9 5 4 0 10 -0.192
6 CSK 8 3 5 0 6 -0.121
7 DC 8 3 5 0 6 -1.060
8 KKR 8 2 5 1 5 -0.751
9 MI 8 2 6 0 4 -0.784
10 LSG 8 2 6 0 4 -1.106

अब आगे क्या?

Top-4 की लड़ाई अब brutal हो चुकी है। पंजाब थोड़ा सुरक्षित है, लेकिन RCB, SRH, RR और GT में हर मैच ranking बदल सकता है।एक जीत आपको नंबर-2 दिला सकती है। एक हार आपको नंबर-5 भेज सकती है। यही IPL है—यहां स्कोरबोर्ड से ज्यादा खतरनाक पॉइंट्स टेबल होती है।

RCB हारकर भी मुस्कुरा रही है। गुजरात जीतकर भी बेचैन है। Punjab चुपचाप राज कर रही है। और नीचे बैठी टीमें अब सिर्फ मैच नहीं खेलेंगी… जान बचाएंगी।

“अरब जगत में दरार! UAE ने OPEC छोड़ा, अब भारत में सस्ता होगा पेट्रोल?”

Related posts

Leave a Comment