Cash खत्म! FASTag नहीं तो 25% ज्यादा टोल, NHAI का बड़ा फैसला लागू

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अब हाईवे पर सफर सिर्फ गाड़ी का नहीं…टेक्नोलॉजी का भी टेस्ट बन चुका है। अगर आपके पास FASTag नहीं है, तो टोल प्लाजा अब आपको सिर्फ रोकेगा नहीं… जेब भी ढीली करवाएगा।

National Highways Authority of India यानी NHAI ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर के टोल प्लाजा पर कैश काउंटर लगभग खत्म कर दिए हैं।

अब एंट्री मिलेगी…सिर्फ डिजिटल पेमेंट से, हाईवे अब सड़क नहीं… डिजिटल गेटवे बन गया है।

FASTag नहीं? तो 25% Extra झटका

अगर आपकी गाड़ी पर FASTag नहीं है, तो आप UPI (GPay, PhonePe) से पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है…आपको 25% ज्यादा टोल देना होगा।

उदाहरण:
₹100 का टोल = ₹125 पेमेंट

FASTag नहीं लगाया… तो हर सफर थोड़ा महंगा पड़ेगा।

UPI भी नहीं? तो रास्ता बंद!

अगर आपके पास FASTag नहीं UPI भी काम नहीं कर रहा तो टोल प्लाजा पर आपको आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। मैनुअल पर्ची सिस्टम अब खत्म। अब ‘No Cash, No FASTag’ = ‘No Entry’

बकाया टोल? तो आएगा E-Notice

अगर किसी वजह से आप टोल नहीं दे पाए आपके वाहन नंबर पर E-Notice भेजा जाएगा। 3 दिन में भुगतान जरूरी। देरी = दोगुना जुर्माना।टोल से बचना अब सस्ता नहीं… महंगा सौदा है।

FASTag है लेकिन काम नहीं कर रहा?

कई बार दिक्कत FASTag में नहीं…उसकी KYC में होती है। ध्यान रखें KYC पूरी हो, बैलेंस पर्याप्त हो, Tag ब्लैकलिस्टेड न हो। Inactive FASTag = Active परेशानी

Smart Travel के 3 Golden Rules

सफर से पहले FASTag बैलेंस चेक करें।
खराब FASTag तुरंत बदलें।
QR Code स्कैन करते समय सतर्क रहें।

स्मार्ट ड्राइवर वही… जो पहले तैयारी करे

बड़ा बदलाव: Digital India का नया स्टेप

यह सिर्फ एक नियम नहीं…बल्कि भारत के डिजिटल ट्रांजिशन का हिस्सा है। कैशलेस सिस्टम, फास्ट ट्रैफिक, कम वेटिंग टाइम। हाईवे अब सिर्फ दूरी नहीं घटाएगा… समय भी बचाएगा।

अब हाईवे पर सफर करना है… तो सिर्फ गाड़ी नहीं, सिस्टम भी अपडेट रखना होगा। FASTag अब ऑप्शन नहीं…जरूरत बन चुका है। 
हाईवे पर अब वही आगे बढ़ेगा… जो डिजिटल है।

घबराओ मत! 23,000+ छापे, LPG-पेट्रोल पर योगी का सख्त वार

Related posts

Leave a Comment