
प्याज के दाम से सस्ता और ऑक्सीजन से भरपूर गिफ्ट अब गुरुजी के नाम – Courtesy: वन विभाग, यूपी सरकार!
यूपी सरकार का हरियाली टच: 37 करोड़ से भी ज्यादा पेड़!
उत्तर प्रदेश में पौधरोपण महाभियान-2025 ने इतिहास रच दिया। CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिर्फ एक दिन में 37,21,40,925 पौधे लगाकर राज्य ने पर्यावरण प्रेम का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड ठोक दिया।
लक्ष्य था 37 करोड़, लेकिन सरकार बोली – “Extra ऑक्सीजन कभी नुकसान नहीं करती!”
गुरु के चरणों में ग्रीन चादर – ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ का धमाका!
5 सितंबर यानी Teacher’s Day पर यूपी का हर वन विभाग एक नयी हरियाली की लहर लेकर आया –
“एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान।
राजधानी लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में होगा पौधरोपण कार्यक्रम, जिसमें सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी अपने गुरुजनों को समर्पित करेंगे एक-एक पौधा –क्योंकि गुरु को गिफ्ट देना है, तो पेड़ से अच्छा क्या?
प्योर ऑक्सीजन + बेस्ट गुरु दक्षिणा = Sustainable Respect!
गांव-शहर सब एक रंग में – वृक्षारोपण का उत्सव
वन विभाग के अनुसार इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे:
वाराणसी – IIT (BHU) परिसर में गुरु के नाम पौधरोपण
स्मृति वाटिका, लखनऊ – IFS अधिकारियों द्वारा पौधारोपण + स्मृति चिह्न वितरण

और हां… सेल्फी जोन भी होंगे – ताकि इंस्टाग्राम पर भी दिखे कि आपने “गुरु को पेड़ दिया, लाइक्स नहीं!”
Special Forests 2025: सिर्फ जंगल नहीं, इमोशन हैं!
इस साल योगी सरकार ने कुछ खास “थीम बेस्ड वनों” की शुरुआत भी की है:
| विशिष्ट वन | भावना |
|---|---|
| एकलव्य वन | गुरुभक्ति |
| ऑक्सी वन | सांसों की कीमत |
| शक्ति वन | नारी सम्मान |
| अटल वन | श्रद्धांजलि |
| त्रिवेणी वन | परंपरा |
| एकता वन | भाईचारा |
| रक्षाबंधन वाटिका | भाई-बहन का प्यार |
| शौर्य वन / सिंदूर वन | देशभक्ति |
| सहजन भंडारा | पोषण मिशन |
हर वन के पीछे एक कहानी है, और हर पौधे में एक भावना।
“गुरु को प्रणाम, पौधे के साथ सलाम!”
जहां एक ओर कुछ लोग सोशल मीडिया पर शिक्षक दिवस की DP बदलकर अपना फर्ज निभा रहे हैं, वहीं यूपी सरकार ने सीधे हरियाली की गुरु-दक्षिणा देकर सबको चौंका दिया है।
तो इस शिक्षक दिवस –iPhone नहीं, पौधा दीजिए। DP नहीं, O2 बढ़ाइए। Status नहीं, Forest लगाइए।
