
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने “Unpredictable” अंदाज में दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई — और बातचीत में ट्रंप साहब ने भारत को “टैरिफ का तीखा तड़का” लगाने की धमकी भी दे डाली।
ट्रंप बोले: “मोदी जी, मैं आपसे डील नहीं करूंगा!”
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा:
“You’re a great man, but I’m not doing any deal. Otherwise, I’ll slap so much tariff, your head will spin!”
इतना सुनते ही भारत के व्यापार मंत्रालय में शायद AC की ठंडक भी गर्म लगने लगी होगी।
पाकिस्तान, परमाणु और Phone-call की पूरी कहानी
ट्रंप ने कहा कि बातचीत में उन्होंने PM मोदी से पूछा:
“पाकिस्तान के साथ क्या चल रहा है? कहीं न्यूक्लियर युद्ध न छेड़ देना।”
लेकिन फिर खुद ही दावा किया:
“मेरी कॉल के 5 घंटे बाद युद्ध खत्म हो गया। मैंने ऐसा होने दिया। अब बात कर सकते हैं।”
मतलब एक कॉल = वर्ल्ड पीस
भारत ने कहा: टैरिफ लगाओ, लेकिन हम नहीं झुकेंगे!
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के 50% टैरिफ को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण” बताया और दो टूक कहा:
“भारत न कभी झुका है, न झुकेगा।”
अब ये लाइन सिर्फ भाषण की नहीं, ट्रेड पॉलिसी की भी टैगलाइन बन गई है।
पार्सल पर प्रतिबंध: 25 देशों का ट्रंप को झटका
भारत समेत 25 देशों ने अमेरिका को डाक पार्सल भेजने पर अस्थायी रोक लगा दी है। मतलब अब US में ‘मेड इन इंडिया’ जलेबी भी नहीं पहुंच पाएगी — और ट्रंप के फैंस बिना रसमलाई के ही जीने को मजबूर होंगे।
टैरिफ का असर: नौकरियों से लेकर GDP तक हिलेगा बाजार
-
50% टैरिफ = एक्सपोर्ट पर डबल झटका

-
टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, ज्वेलरी इंडस्ट्री पर बड़ा असर
-
लाखों नौकरियों पर खतरा
-
GDP में गिरावट की आशंका
ट्रंप साहब, आपने टैरिफ लगाया… अब हमारा Sensex फिसल गया!
भारत की रणनीति: आत्मनिर्भर भारत + जवाबी टैरिफ + नया बाजार
भारत सरकार अब WTO के नियमों के तहत जवाबी टैरिफ की तैयारी में है। साथ ही:
-
रूस के साथ व्यापार बढ़ाया जाएगा
-
नए एक्सपोर्ट बाजार की खोज होगी
-
घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
-
टैक्स सिस्टम में सुधार
यानि “टैरिफ का इलाज मेक इन इंडिया से करेंगे।”
ट्रंप बोले “डील नहीं”, भारत बोला “डील विद इट”
जहां एक ओर ट्रंप धमकी की डिप्लोमेसी खेल रहे हैं, वहीं भारत अब खुद की शर्तों पर व्यापार करने की रणनीति पर अड़ा है। 2025 का ट्रेड वॉर अभी थमा नहीं है, लेकिन एक बात तय है—
“डील हो न हो, टैरिफ की कहानी अब ट्विटर की हेडलाइन बन चुकी है!”
R Ashwin Retirement: तू-तू मैं-मैं और अब क्रिकेट से टाटा-बाय-बाय!
