Delhi में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, पिता गिरफ्तार

अजमल शाह
अजमल शाह

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला न सिर्फ कानून बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

मां के मायके जाने के बाद बढ़ा खतरा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां पिछले 15 दिनों से बिहार स्थित अपने गांव गई हुई थी। इसी दौरान एक रात करीब 1:30 बजे, जब बच्ची अपनी छोटी बहन और पिता के साथ कमरे में सो रही थी, तब आरोपी पिता ने जबरन यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

10–15 दिन में 4–5 बार हुआ शोषण

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि पिछले 10–15 दिनों में 4 से 5 बार उसके साथ यह दरिंदगी हुई। डर और घरेलू हिंसा के कारण वह चुप रही। आरोपी पिता अक्सर उसे और उसकी मां को पीटता था।

छोटी बहन की सुरक्षा को लेकर डरी बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पहले अपने दोस्त के माता-पिता को सब बताया, जो उसके मकान मालिक भी हैं, और फिर थाने पहुंची।

FIR, POCSO Act और कानूनी कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर FIR No. 108/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। धाराएं BNS 64(2), POCSO Act की धारा 6 मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।

मेडिकल और फोरेंसिक सबूत जुटाए गए

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। BNS धारा 183 के तहत बयान दर्ज किया। घटनास्थल का निरीक्षण किया। कपड़ों सहित फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। सीनियर अधिकारियों की निगरानी में जांच की गई।

आरोपी पिता गिरफ्तार, अपराध कबूला

जांच के दौरान ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और माना कि वह पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस का कहना है कि केस को फास्ट-ट्रैक आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि बच्चों की घरेलू सुरक्षा, रिश्तों में छिपे अपराध और चुप्पी तोड़ने की हिम्मत का प्रतीक है। कानून पीड़िता के साथ है, लेकिन समाज की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है।

One Nation One Exam: JEE से लेकर AI तक, पढ़ाई का नया फॉर्मूला!

Related posts

Leave a Comment