रेल, कृषि और कोऑपरेशन में जबरदस्त निवेश, 6 धमाकेदार फैसले

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए हैं। ये फैसले भारतीय रेलवे नेटवर्क, कृषि क्षेत्र, और सहकारी संस्थानों को मजबूती देने के लिए लिए गए हैं। आइए जानते हैं इन प्रमुख निर्णयों के बारे में विस्तार से: राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को मिलेगा ₹2,000 करोड़ का बूस्ट कैबिनेट ने NCDC को 4 वर्षों के लिए ₹2,000 करोड़ की वित्तीय सहायता अनुदान के रूप में देने की मंजूरी दी है। NCDC का वितरण 2024-25 तक ₹95,000 करोड़ तक…

Read More

पटना में घर के अंदर नर्स के दो मासूमों को जिंदा जलाया

बिहार की राजधानी पटना में अपराध की भयावह तस्वीर सामने आई है। जानीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक एम्स नर्स के दो मासूम बच्चों को घर में घुसकर जिंदा जला दिया। इस अमानवीय घटना ने न सिर्फ पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है, बल्कि बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल से लौटते ही जलाकर मार डाला पीड़ित नर्स शोभा देवी, जो पटना एम्स में कार्यरत हैं, अपने पति ललन कुमार गुप्ता और बच्चों के साथ जानीपुर इलाके में रहती हैं।बुधवार दोपहर…

Read More

“ट्रंप पाकिस्तान में तेल खोजें, हमें व्यापार बचाना है!” – थरूर का तंज

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार निशाने पर हैं अमेरिकी टैरिफ़, रूस से तेल खरीद और डोनाल्ड ट्रंप की ‘तेल खोज नीति’। अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदने पर 100% पेनाल्टी जैसी धमकी पर थरूर ने कहा — “ये ट्रंप का मोल-भाव करने का तरीका भी हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत का व्यापार बर्बाद हो जाएगा।” “90 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर” थरूर ने बताया कि भारत का अमेरिका के साथ सालाना करीब…

Read More

राहुल बोले: “डील ट्रंप की होगी, मोदी जी फॉलो करेंगे

“25% टैक्स लगेगा!” — ट्रंप ने जैसे ही माइक पर ये शब्द बोले, दिल्ली की सियासी हवा में एकाएक करंट दौड़ गया। भारतीय सामान पर भारी आयात शुल्क की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया — और वो भी बिना फिल्टर के! मोदी पर तीखा हमला: “अडानी के लिए देश बेच दिया!” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस से कहा:  “सरकार ने भारत की विदेश नीति, आर्थिक नीति और रक्षा नीति को बर्बाद कर दिया है. पीएम मोदी केवल एक व्यक्ति के लिए काम…

Read More

मालेगांव ब्लास्ट केस: पीड़ित फैसले से नाखुश, हाई कोर्ट में अपील की तैयारी

2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 29 सितंबर को हुए धमाके में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।इस मामले में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए, जिनमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित भी शामिल थे। 2025 में आया फैसला: कोर्ट ने कहा — सबूत नहीं मिले, सभी आरोपी बरी 17 साल की सुनवाई के बाद NIA कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया।कोर्ट ने साफ कहा कि ‘आतंक का…

Read More

साध्वी प्रज्ञा की कहानी, बम धमाके से बरी होने तक का सफर

भोपाल से सांसद रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का असली नाम है प्रज्ञा सिंह ठाकुर। कॉलेज के दिनों में वे ABVP की सक्रिय सदस्य रहीं और फिर RSS से जुड़ी। बाल हमेशा छोटे रखती हैं, और बयान हमेशा बड़े देती हैं। राजनीति में आने से पहले वे विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़ी रहीं। मालेगांव बम धमाका: बाइक थी प्रज्ञा की, ब्लास्ट किसने किया? 29 सितंबर 2008, मालेगांव — धमाका हुआ, 6 मौतें, 100 से ज़्यादा घायल। पुलिस को एक बाइक मिली — रजिस्ट्रेशन निकला साध्वी प्रज्ञा के नाम का।बस फिर…

Read More

दीदी तेरा कबूतर दीवाना, FIR लगवाएगा हाय राम-कोर्ट का बड़ा फैसला

मुंबई की गलियों में अब सिर्फ लड़कियों को दाना डालना ही नहीं, कबूतरों को दाना डालना भी अपराध बन चुका है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कहा है – “बस बहुत हुआ, अब हवा में उड़ते प्रेम के दूतों को दाना डालने वाले खुद होंगे FIR के शिकार!” कोर्ट का फैसला: कबूतर प्रेमियों पर लगेगा कानून का डंडा बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सुनवाई के दौरान साफ कहा कि – “पब्लिक प्लेस पर कबूतरों को दाना डालना न सिर्फ सफाई व्यवस्था बिगाड़ता है, बल्कि इससे…

Read More

CM सुक्खू का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! महिलाओं को नाइट शिफ्ट

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में हुई और इस बार बैठकों में केवल चाय-बिस्कुट ही नहीं, कुछ असली काम भी हुआ। करुणामूलक आधार पर मिली राहत सरकार ने वो किया जिसका कई परिवारों को इंतजार था—500 पदों को करुणामूलक आधार पर भरने की मंजूरी। पात्रता की आय सीमा अब ₹2.5 लाख से बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है। 45 साल से कम उम्र की विधवाएं और अनाथ बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। अब सिस्टम भी थोड़ा भावुक हुआ है। रात को ड्यूटी?…

Read More

“भगवा हुआ साफ़”: NIA की जांच गई धुंए में, कोर्ट ने सभी आरोपी बरी किए

17 साल की लंबी कोर्ट-यात्रा, 101 घायल, 6 मृत और NIA की थकी-हारी चार्जशीट के बाद आखिरकार मालेगांव बम ब्लास्ट केस का पटाक्षेप हो गया। गुरुवार को विशेष NIA अदालत ने सभी सात आरोपियों को “संशय का लाभ” देते हुए बरी कर दिया। जिनमें प्रमुख नाम हैं – पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और आर्मी अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित। जांच में “गंभीर खामियां”, सबूतों में नहीं थी दम: कोर्ट की दो टूक विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास ऐसा कोई ठोस और विश्वसनीय सबूत…

Read More

बोर्ड का एलान: पढ़ लो भाई, अब तो सैंपल भी दे दिए

CBSE यानी Centre for “Board Stress Evolved”, ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2025-26 सत्र के सैंपल पेपर्स रिलीज़ कर दिए हैं। अब छात्रों को ‘पढ़ाई शुरू नहीं की अभी तक’ वाली स्क्रिप्ट अपडेट कर लेनी चाहिए। सैंपल पेपर क्यों ज़रूरी हैं? हर साल CBSE छात्रों के लिए सैंपल पेपर इसलिए रिलीज़ करता है ताकि: प्रश्न पत्र का पैटर्न समझ आ सके, मार्किंग स्कीम की रणनीति बनाई जा सके, और टीचर्स क्लास में ‘मार्क्स-फ्रेंडली’ एक्टिविटी करवा सकें। इस बार भी असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है,…

Read More