दीदी तेरा कबूतर दीवाना, FIR लगवाएगा हाय राम-कोर्ट का बड़ा फैसला

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

मुंबई की गलियों में अब सिर्फ लड़कियों को दाना डालना ही नहीं, कबूतरों को दाना डालना भी अपराध बन चुका है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कहा है – “बस बहुत हुआ, अब हवा में उड़ते प्रेम के दूतों को दाना डालने वाले खुद होंगे FIR के शिकार!”

कोर्ट का फैसला: कबूतर प्रेमियों पर लगेगा कानून का डंडा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सुनवाई के दौरान साफ कहा कि – “पब्लिक प्लेस पर कबूतरों को दाना डालना न सिर्फ सफाई व्यवस्था बिगाड़ता है, बल्कि इससे सांस की गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं। ये पब्लिक नuisance है।”

यानि अब अगर आपने किसी चौक पर बैठकर मुट्ठी भर चना उड़ाया, तो चना उड़ते-उड़ते आपको थाने पहुंचा सकता है।

दाना डालने का नया पाप

“दीदी तेरा देवर दीवाना, हाय राम!
कबूतरों को डाले दाना…”
अब इस गाने को दोबारा सुनने से पहले सोच लीजिए, क्योंकि अगर अब “देवर” सड़क किनारे दाना डालेगा, तो पुलिस सीधे FIR डाल देगी।

स्वास्थ्य बनाम सद्भावना

जहाँ कुछ लोग इसे पुण्य का काम मानते हैं, वहीं कोर्ट ने इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया है। डॉक्टर्स भी कबूतरों से फैलने वाली बीमारियों पर पहले से चेतावनी देते आए हैं – “पंखों में छुपा है संक्रमण का खतरा!”

अब सिर्फ लड़कियों को छेड़ना ही नहीं, पक्षियों को दाना डालना भी जुर्म

समय के साथ कानून भी evolve हो रहा है। जहाँ पहले लड़कियों से छेड़छाड़ पर सख्त कानून बने, वहीं अब पक्षी प्रेम में भी अति न करें।

नया युग – नया न्याय!
अगर अब “बड़ा अच्छा लगता है जब कबूतरों को दाना डालता है कोई लड़का” सोच रहे हैं, तो याद रखिए – अब अच्छा लगना नहीं, कानून मानना जरूरी है।

CM सुक्खू का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! महिलाओं को नाइट शिफ्ट

अगर आप भी अब दाना डालने की सोच रहे हैं, तो “कबूतर जा जा जा” की सलाह मानिए – खुद भी बचिए, कानून से भी।

Related posts

Leave a Comment