PM Modi Vs Trump Tariff: अखिलेश ने कहा ‘भारत घिर गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए ट्रंप के टैरिफ निर्णय पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा: “हमारे किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हित सर्वोपरि हैं। भारत कभी इनके साथ समझौता नहीं करेगा, चाहे इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।” यह बयान सीधे तौर पर उस दबाव का जवाब माना जा रहा है जो अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वार्स के जरिए भारत पर डाला जा रहा है। मोदी की डेयरी डिप्लोमेसी और 31,500 करोड़ की बोइंग डील रद्द…

Read More

अखाल के जंगल में गोलियों की गूंज – सात दिन, एक आतंकी, अनकहे खतरे

श्रीनगर से करीब 90 किलोमीटर दूर अखाल के घने जंगलों में पिछले 7 दिनों से एक भीषण मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 1 अगस्त से शुरू हुआ यह ऑपरेशन अब 2025 का सबसे लंबा चलने वाला सुरक्षा अभियान बन चुका है। अब तक का अपडेट: एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल भारतीय सेना ने दावा किया है कि इस अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालत…

Read More

ट्रंप के टैरिफ पर समाजवादी तंज: हार तय है, इंतज़ाम कर लो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला कर एक नई वैश्विक बहस छेड़ दी है। इस फैसले की न केवल भारत में आलोचना हो रही है, बल्कि कई राजनीतिक दलों ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राम गोपाल यादव ने दिया ट्रंप को करारा जवाब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने ट्रंप के टैरिफ फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था को ट्रंप छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। अब ऐसे में प्रभावित देशों को…

Read More

बाढ़ का कहर: आसमान बना सहारा, उत्तरकाशी से रेस्क्यू शुरू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आई भीषण बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सैनिकों सहित कई लोग लापता हैं और गंगोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटक सड़कों के टूटने की वजह से फंस गए थे। राहत की बात ये है कि अब हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हो चुकी है। गंगोत्री धाम से शुरू हुआ हेलीकॉप्टर रेस्क्यू गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारतीय वायुसेना की मदद से हर्षिल से अब तक दो उड़ानों में 9-10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।उनकी प्राथमिकता गंगोत्री…

Read More

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी के खिलाफ आज आ सकता है बड़ा कोर्ट फैसला

बिहार की राजनीति में हलचल मचा देने वाले IRCTC घोटाले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का अहम फैसला आने वाला है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 5 लोग इस केस में आरोपी हैं। कोर्ट ने 29 मई को सुनवाई पूरी की थी और आज (7 अगस्त) अपना आदेश सुना सकती है। अगर दोष साबित हुआ, तो आरोपियों को 7 साल तक की सजा हो सकती है। क्या है IRCTC घोटाला? ये मामला उस समय का है जब लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल…

Read More

अमेरिकी टैरिफ विवाद: मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: Boeing Bye-Bye

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा भारत पर एडिशनल 25% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद, भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए ₹31,500 करोड़ की Boeing डील कैंसिल कर दी है। ये सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि एक सख़्त मैसेज है- “India will not bow to tariff pressure.” क्या है Boeing डील? भारत और अमेरिका के बीच यह डील Boeing के एयरक्राफ्ट्स को लेकर थी, जिसमें बड़ी संख्या में विमान खरीदने की योजना थी। ये डील भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए मानी जा रही थी एक मेजर डिफेंसिव…

Read More

Modi का USA को जवाब: Kisan First, बाकी बाद में- देखें वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जब भारत पर टैरिफ और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं, उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है: “भारत अपने किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।” किसानों का मुद्दा है राष्ट्रीय प्राथमिकता “चाहे कीमत चुकानी पड़े, मैं तैयार हूं” — मोदी नई दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा: “हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों…

Read More

भगवा बहनों की बहनाना बॉन्डिंग, भोपाल में भावुक मिलन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला जिसे हिन्दू समाज में ‘भगवा एकता’ का प्रतीक माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने निवास पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की। यह मिलन उस समय हुआ जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मालेगांव बम ब्लास्ट केस से 17 साल की यातनाओं के बाद NIA अदालत ने बरी कर दिया। सम्मान और भावुकता: उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को गले लगाया निवास पर पहुंचते ही उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को माला…

Read More

Merchant Shipping Amendment Bill: भारत बनेगा समंदर का सिकंदर!

लोकसभा में जब विपक्ष बिहार की वोटर लिस्ट पर गरज रहा था, उसी बीच सरकार ने चुपके से एक बड़ा गेम खेल दिया — Merchant Shipping (Amendment) Bill 2024 पास!सवाल ये नहीं कि विमर्श कितना हुआ, सवाल ये है कि बिल पास हो गया… और भारत अब समंदर में “नियम से चलेगा, वरना सीधा कब्ज़ा!” मोड में आ गया है। पुराना कानून अब इतिहास 1958 का Merchant Shipping Act एक जमाने में ठीक था — जैसे की बीटल्स के गाने और ब्लैक एंड व्हाइट टीवी। लेकिन अब जब भारत G20…

Read More

रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाओं को “राखी की राइड ऑन द हाउस!”

रक्षाबंधन 2025 पर हरियाणा सरकार ने बहनों को दिया जबरदस्त तोहफा! परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे फ्री सफर कर सकेंगे। और हां! ये सुविधा केवल हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने तक सीमित है। मतलब अगर आप सोच रहे हैं कि इसी बहाने वैष्णो देवी या गोवा घूम आएंगे, तो प्लान थोड़ा रीसेट कर लें। मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी, ड्राइवरों की…

Read More