कन्फ्यूज हो जाते हैं की ये एशिया कप है या जांच आयोग?

एशिया कप 2025 का भारत-पाकिस्तान मैच जितना रोमांचक था, उतना ही राजनीतिक भी। इस बार रन नहीं, रिवाइवलिस्ट राष्ट्रवाद और रेफ़री के रोल पर बवाल छाया रहा। टॉस हुआ, लेकिन कोई मुस्कान नहीं। हाथ भी नहीं मिलाया, और दिल तो बिल्कुल नहीं। मैच खत्म हुआ, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से ऐसे दूरी बनाए रखी, जैसे वायरस फैला हो! पाकिस्तान का आरोप – “हमें माफ़ी चाहिए, ICC कुछ बोले!” पाकिस्तान ने कहा कि “हमें बताया गया कि हाथ नहीं मिलाना है — और ये कहा किसने? ICC के मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ़्ट ने!”…

Read More

“ताज ने कहा, अब बहुत हुआ पियरे! Bye-bye न्यूयॉर्क?”

लग्जरी की दुनिया में बड़ा उलटफेर! 20 साल के रोमांटिक रिश्ते के बाद ताज ग्रुप और पियरे होटल की “होटल-जिंदगी” में तलाक की अटकलें तेज़ हो गई हैं। ख़बर है कि ताज ग्रुप अब न्यूयॉर्क के The Pierre Hotel से बाहर निकलने की तैयारी में है। डील का साइज छोटा-मोटा नहीं – पूरे $2 बिलियन का मामला है। कौन ले रहा है “ताज” का ताज? ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया और सऊदी व्यापारी एस्सम खशोगी इस डील को लेकर सीरियस हैं। अगर डील फाइनल हो गई, तो होटल का मैनेजमेंट…

Read More

“भाईचारा 2.0: पाक-सऊदी डील से इंडिया को आया हाई टेंशन!”

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने ऐसा “भाईचारे का वादा” किया है कि अब अगर किसी एक पर हमला हुआ, तो दूसरा बोलेगा – “तेरी लड़ाई, मेरी लड़ाई”। मतलब सीधा है – अगर किसी देश ने पाकिस्तान को आँख भी दिखाई, तो सऊदी भी “जिहाद मोड” में आ जाएगा। अब भले ही पाकिस्तान के पास खुद की रोटी पकी हो या ना हो, लेकिन सऊदी की बिरयानी अब साथ खाएगा। और भारत? भारत फिलहाल Defense mode में Silent लेकिन Vigilant बैठा है। MEA बोले: हमें सब पता है, हम देख रहे…

Read More

ग़ज़ा सिटी से फ़लस्तीनियों का दर्दनाक पलायन, इंसानियत की हार

इसराइल द्वारा ग़ज़ा सिटी पर ज़मीनी हमला शुरू किए जाने के एक दिन बाद, वहां से हज़ारों फ़लस्तीनी नागरिकों का पलायन शुरू हो गया है। ट्रकों, साइकिलों और पैदल चलती भीड़… जिनके पास कोई ठिकाना नहीं, कोई सुरक्षा नहीं।शहर अब केवल खंडहरों में तब्दील हो रहा है। इसराइली सैन्य दावा: “हमास का आख़िरी गढ़” इसराइली सेना का दावा है कि उन्होंने दो दिनों में 150 से अधिक “आतंकवादी ठिकानों” पर हमला किया है।उनका लक्ष्य – हमास के 3000 लड़ाकों को हराना, बंधकों को छुड़ाना लेकिन इस सैन्य ऑपरेशन के बीच…

Read More

मोदी मैजिक! मेलोनी से नेतन्याहू तक, PM को मिला बर्थडे लव

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर एक्स (X – पूर्व ट्विटर) पर खास शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा: “भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की शक्ति, उनका संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और इटली-भारत के बीच संबंधों को और मज़बूत कर…

Read More

कनाडा में SFJ की नई धमकी: वैंकूवर भारतीय दूतावास पर कब्जे की चेतावनी

वैंकूवर, कनाडा — जहां बर्फ गिरती है, वहां अब धमकियां भी गिर रही हैं। ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) नाम का प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में है — और इस बार उसका “मिशन: कब्जा दूतावास” है। जी हां, 18 सितंबर (गुरुवार) को वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को घेरने और कब्जा करने की धमकी खुलेआम दी गई है।SFJ ने कहा है — “भारतीय मिशन हमारे ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ को रोक रहा है। निगरानी कर रहा है। इसलिए अब हम जवाब देंगे!” “गन टारगेट पोस्टर” में भारत…

Read More

Checkmate! फिर चमकी वैशाली, शतरंज की रानी बनी इंडिया की क्वीन

भारत की शतरंज सनसनी वैशाली रमेशबाबू ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए FIDE Women’s Grand Swiss 2025 का खिताब जीत लिया है। खास बात ये है कि यह जीत लगातार दूसरी बार आई है, जिससे यह उपलब्धि और भी ख़ास बन जाती है। Women’s Candidates 2026 में एंट्री इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) के अनुसार, इस शानदार जीत के साथ ही वैशाली ने Women’s Candidates Tournament 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है — यानी अब वह विश्व शतरंज चैम्पियन बनने की रेस में शामिल हो चुकी हैं। पीएम…

Read More

“ग़ज़ा जल रहा है!” — इसराइल का अलर्ट, मैदान में टैंक और आसमान से बम

सोमवार रात ग़ज़ा सिटी में इसराइल ने भारी बमबारी की, जिससे पूरे इलाक़े में दहशत फैल गई। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इसराइली सेना ने ग़ज़ा सिटी के कई हिस्सों को निशाना बनाया। सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि यह ज़मीनी अभियान की शुरुआत हो सकती है। पलायन करते लोगों पर भी हमले सेंट्रल ग़ज़ा से भी विस्फोटों की खबरें आई हैं — यही वो रास्ता है जहां से हज़ारों फ़लस्तीनी लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे थे। ऐसे में चिंता…

Read More

“हमास सुन रहा है न? ट्रंप बोल रहे हैं — ‘All Deals Are Off!’”

डोनाल्ड ट्रंप, जो जितनी बार चुनाव लड़ते हैं उससे कहीं ज़्यादा बार ट्रुथ सोशल पर राय ज़ाहिर करते हैं — अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है हमास द्वारा बंधकों को इंसानी ढाल बनाए जाने का कथित दावा। उन्होंने सीधे-सीधे धमकी दी है: “अगर हमास ऐसा करता है, तो सभी शर्तें समाप्त हो जाएंगी।” यानी बात अब डिप्लोमेसी से निकलकर ट्रंप की ट्रेडमार्क वॉर्निंग टोन में जा पहुंची है — थोड़ी धौंस, थोड़ा डर और भरपूर ड्रामा। इंसानी ढाल? ट्रंप बोले — “Humanity की तो ऐसी-तैसी!”…

Read More

टैरिफ के तकरार के बाद दिल्ली में भारत-US आमने-सामने

सोमवार देर शाम दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। यह टीम मंगलवार को भारत के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों से आमने-सामने बातचीत करेगी। ये वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर ब्रेक लग गया था, खासकर टैरिफ और रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिका की नाराज़गी के चलते। क्यों अटकी थी बातचीत? – अमेरिका का टैरिफ बम भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत उस वक्त ठप…

Read More