बिहार की सियासत में रविवार की सुबह थोड़ी सुस्त थी, लेकिन फिर आया जदयू सांसद गिरधारी यादव का बम और पूरा माहौल गरमा गया। टीवी चैनल पर आए और बोले कुछ ऐसा कि बीजेपी की पेशानी पर पसीना और कांग्रेस की एक्स टाइमलाइन पर मुस्कान आ गई। “हम तो आते-जाते रहते हैं… टिकट तो नहीं लेते!” गिरधारी यादव ने अपनी बात बड़ी सहजता से कही — जैसे ट्रेन पकड़ने की बात हो। “हमलोग NDA से महागठबंधन में गए, फिर NDA में आए, फिर महागठबंधन में गए… ये तो चलता रहता…
Read MoreCategory: चौचक चक्कलस
सैयारा अपनी सैयारिनी के साथ- लखनऊ बारिश रोमांस और नालियों की बर्बादी
लखनऊ की बारिश का अपना ही रोमांटिक टच होता है – ख़ासकर जब कोई सैयारा अपनी सैयारिनी के साथ गोमतीनगर की सड़कों पर बाइक स्लो मोशन में भगाता है, एक हाथ में कॉफी, दूसरे में इश्क़। हवा में नमी है, ज़ुबां पे इबादत। लेकिन… गोमतीनगर से निकलते ही, जैसे ही “असली लखनऊ” की गलियों में एंट्री होती है — वहाँ शुरू होती है नाले एक्सप्रेस, और बजबजाता मूड-किलर। सैयारा को लगा था बॉलीवुड, पर मिला लखनऊ नगर निगम प्रोडक्शन! “इम्तियाज़ अली की कोई फिल्म चल रही है!” — यही सोचकर…
Read Moreमोदी जी की विदेश यात्राएं 2025? अब तक ₹67 करोड़ उड़ चुके हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। संसद में जब तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सवाल किया, तो विदेश मंत्रालय ने बड़े ही शालीन अंदाज़ में जवाब दिया—2025 में अब तक की पांच विदेश यात्राओं पर भारत सरकार ने 67 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कौन-कौन से देश घूमे गए? मंत्रालय के अनुसार, 2025 में PM मोदी ने फ़्रांस, अमेरिका, थाईलैंड, श्रीलंका और सऊदी अरब का दौरा किया है। बाकी नौ देशों के यात्रा बिल अभी ‘प्रोसेसिंग में हैं’—जैसे सब्ज़ीवाले से पूछो तो…
Read Moreवोटर लिस्ट से आउट? बिहार में लोकतंत्र की ‘डिटर्जेंट वॉश’ चालू है!
बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले लोकतंत्र की एक ऐसी ‘धुलाई’ शुरू हो चुकी है, जिसमें केवल साफ-सुथरे वोटर ही बचे रहेंगे। चुनाव आयोग ने SIR यानी Special Intensive Revision का झाड़ू लेकर निकाला है, ताकि वोटर लिस्ट से फर्जी नामों को हटाया जा सके — लेकिन विपक्ष को लग रहा है कि साथ में असली भी बह जाएँगे! नाम जुड़वाने के लिए सिर्फ एक महीना! चुनाव आयोग ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम…
Read Moreस्कूल मर्जर ड्रामा: कोर्ट बोले सीतापुर चुप रहे, बाकी सब चलो मर्जर पे
इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसमें 50 से कम छात्रों वाले 5000 परिषदीय स्कूलों के मर्जर की बात कही गई है। हां, कोर्ट ने सीतापुर को फिलहाल “No Entry” ज़ोन घोषित करते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनी रहे। क्या है सरकार की योजना? शिक्षा विभाग की ओर से तर्क ये है कि 50 से कम बच्चों वाले स्कूल संसाधनों की बर्बादी हैं, इसलिए उन्हें नज़दीकी बड़े स्कूलों में मिला दिया जाए।सरकार…
Read More“चुनाव न लड़ब, त सईंसे क्यों कराईब?” – तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD के चुनावी तेजाब तेजस्वी यादव अब सीधा धमकी मोड में आ गइल बाड़ें। उनका कहनाम बा कि अगर वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) में धांधली होत रही, त RJD चुनाव से किनारा कर ली। “अगर सब कुछ पहले से तय बा, त चुनाव करावे के जरूरत ही का बा?” — तेजस्वी यादव अब बताईं, जब नेता खुद कहे कि ना लड़ब, त जनता का सोच पाई? चाय की दुकान से लेके संसद के गलियारे तक, बस “तेजस्वी चुनाव लड़ीहे कि नइखे?” वाला सवाल ही घुमत…
Read Moreतेज प्रताप यादव का नया झंडा, नई राहें और पुरानी मुस्कान!
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से तेज हवा चलने लगी है। तेज प्रताप यादव, जो कभी कृष्ण का रूप धरकर राजनीतिक ‘लीला’ करते दिखे थे, अब ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का झंडा लहराते नजर आए। तो क्या अब वे अपनी राजनीतिक पार्टी की नई पटकथा लिखने वाले हैं? जब झंडा बदला, तो इरादा क्यों ना बदले? विधानसभा पहुंचे तेज प्रताप से जब पूछा गया कि अगली सरकार किसकी बनेगी? उन्होंने वो जवाब दिया, जिसे IAS वाले नोट्स में “डिप्लोमैटिक रिप्लाई” कहते हैं – “अब देखिए, सरकार किसकी बनती…
Read More75 साल के नसीर साहब: जिनकी असली एक्टिंग ऑफ स्क्रीन भी चलती रही
1975 में ‘निशांत’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नसीरुद्दीन शाह जब पहली बार पर्दे पर आए, तो खुशी के बजाय उदासी ज़्यादा थी। दूरदर्शन में रिजेक्शन, निजी जीवन की उथल-पुथल और कलाकार के रूप में पहचान बनाने की जद्दोजहद – ये सब उनकी कहानी के अहम हिस्से हैं। पिता से दूरी, माँ से गहरा लगाव नसीर के अपने पिता से संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। पर उनकी माँ, जो ग़ुस्से में भी स्नेह लुटाती थीं, हमेशा उनका सहारा बनी रहीं। उनकी आत्मकथा ‘And Then One Day’ में माँ…
Read Moreक्या अगला उपराष्ट्रपति मुस्लिम होना चाहिए? बीजेपी के लिए मास्टरस्ट्रोक या?
भारत की राजनीति में जब भी चुनावी हलचल तेज होती है, नए समीकरण बनते हैं। अबकी बार चर्चा है कि बीजेपी अगला उपराष्ट्रपति किसी मुस्लिम चेहरे को बना सकती है। पहली नजर में ये “गंगा-जमुनी” विचार लगेगा, लेकिन गहराई से देखें तो यह सियासी चेसबोर्ड का शतरंजी दांव हो सकता है। बीजेपी की यह रणनीति क्यों हो सकती है मास्टरस्ट्रोक? 1. अंतरराष्ट्रीय छवि सुधार:जिस देश की आलोचना माइनॉरिटी ट्रीटमेंट को लेकर होती हो, वहाँ मुस्लिम उपराष्ट्रपति बनाना UN और OIC तक में चर्चा का विषय बन सकता है — पॉज़िटिव…
Read Moreआईएएस सिद्धार्थ का इस्तीफा: क्या नीतीश के सचिव चुनाव लड़ेंगे नवादा से?
बिहार की सियासी फिज़ाओं में चुनावी गर्मी बढ़ चुकी है। इस बीच सबसे बड़ा झटका आया सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी और आईएएस एस. सिद्धार्थ के इस्तीफे से। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के लिए आवेदन दिया है और चर्चा ये है कि वे अब नवादा से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं। हाल ही में उनका नवादा दौरा भी इसी अफवाह को पंख लगा चुका है। दिलचस्प ये है कि सिद्धार्थ पहले से ही एक प्रशिक्षित पायलट हैं – और अब राजनीति की उड़ान…
Read More