दिए जलाओ, रंग उड़ाओ! दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हम

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

भारत अब आधिकारिक तौर पर 4.187 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और इसने जापान (4.186 ट्रिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के हवाले से दी है।

रेखा गुप्ता ने कहा,

“यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह केवल संख्या नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ताक़त, हमारे सपनों और प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता की जीत है।”

अब हमसे आगे सिर्फ 3 महाशक्तियां

रैंक देश जीडीपी (USD ट्रिलियन)
1 अमेरिका 30.57
2 चीन 19.231
3 जर्मनी 4.744
4 भारत 4.187
5 जापान 4.186

5 ट्रिलियन की ओर तेज़ी से बढ़ता भारत

IMF का अनुमान है कि:

2027 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो जाएगा

2028 में भारत की जीडीपी 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है

2025 में अनुमानित ग्रोथ रेट: 6.2% – दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था!

जश्न मनाने की वजहें

140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत
मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे बड़े कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ आर्थिक नीतियां
वैश्विक मंदी के बावजूद स्थिर विकास

जनता बोले – अब की बार, इकोनॉमिक सुपरपॉवर तैयार!

यह उपलब्धि सिर्फ सरकार की नहीं, यह हर किसान, हर मज़दूर, हर इंजीनियर, हर उद्यमी और हर विद्यार्थी की मेहनत का फल है।
अब समय आ गया है कि हम 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी को न सिर्फ सपना, बल्कि हकीकत बनाएं।

अबीर उड़ा दो, तिरंगा लहराओ

“भारत माता की जय” के नारों के साथ चलिए, इस शुभ घड़ी को दियों की रौशनी, पटाखों की आवाज़ और रंगों की उड़ान से यादगार बनाते हैं। क्योंकि जब देश आगे बढ़ता है, हर दिल गर्व से भर जाता है!

Related posts