लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने पर लखनऊ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी विक्रांत वीर को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे कुछ घंटे पहले ही हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों पर घोषित इनाम की…
Read MoreBlog
मायावती ने कई बार बाहर कर फिर आकाश आनंद पर जताया भरोसा, यूपी से पंजाब तक जनसभाएं; क्या है BSP की नई रणनीति?
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कई बार फैसले बदलने के बाद एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी के साथ आगे किया है। उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की भूमिका में सक्रिय करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसे पार्टी के युवा मतदाताओं को जोड़ने और अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत बनाए रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व खो चुकी बसपा के सामने…
Read Moreडेढ़ महीने के बेटे को 2 लाख में बेचने का आरोप, फिर अपहरण की कहानी गढ़ी; मां समेत 5 गिरफ्तार
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में डेढ़ महीने के मासूम को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ने डॉक्टर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर मासूम का सौदा किया और बाद में उसके अपहरण की कहानी सुना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बस स्टैंड से बच्चे के गायब होने की…
Read Moreमॉडल श्रद्धा दुबे की पार्टियों से ब्लैकमेलिंग तक की कहानी? पूर्व ड्राइवर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। श्रद्धा की एसयूवी चलाने वाले एक पूर्व ड्राइवर ने दावा किया है कि उसने सात दिन तक उसके साथ काम किया और इस दौरान उसके व्यवहार के अलग-अलग रूप देखे। ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा कभी राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ दिखाई देती थी तो कभी रसूखदार और नामचीन लोगों के साथ घूमती थी। रात में क्लबों और बार में पार्टी करना भी उसकी दिनचर्या का हिस्सा था। हालांकि,…
Read Moreमथुरा की रामलीला में महिलाओं पर फब्तियों से भड़का विवाद, जमकर चलीं कुर्सियां; भगदड़ में जान बचाकर भागे लोग
मथुरा: कोसीकलां में रामलीला महोत्सव के दौरान सीता हरण लीला के मंचन के बीच महिलाओं पर कथित तौर पर फब्तियां कसने को लेकर हंगामा हो गया। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और कुछ युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। अचानक हुए बवाल से रामलीला मैदान में अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस…
Read Moreउन्नाव में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का सख्त संदेश
उन्नाव।मिशन शक्ति के तहत अचलगंज थाने में 68 अपराधियों की लगी क्लास। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे अपराधियों ने नारी सम्मान का लिया संकल्प। तख्तियों पर लिखा- नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, अब कोई अपराध नहीं करेंगे। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने अपराधियों को सख्त लहजे में दी चेतावनी। महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया। थाना प्रभारी बोले- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने नारी शक्ति सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा का दिया संदेश। अपराधियों को चेतावनी के साथ…
Read Moreसिद्धेश्वर गार्डन में डांडिया नाइट की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा परिसर
झाँसी। शक्ति की आराधना, भक्ति की भावधारा और भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा से सजी डांडिया नाइट में सिद्धेश्वर गार्डन का वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो उठा। टाइम्स इंस्टीट्यूट इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिगीतों के बीच पूरा परिसर आस्था, संगीत और नृत्य के रंगों में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी उपस्थिति में मां दुर्गा की भव्य आरती संपन्न हुई। आरती…
Read Moreग्रामीण दृष्टि और GSA NEWS का हुआ विस्तार, पांच पत्रकारों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रधान संपादक राममिलन मौर्य सहित पत्रकार बंधुओं का हुआ सम्मान, विशेष संपादक कमल सिंह ने राकेश कुमार तिवारी को माला पहनाकर सौंपा पहचान पत्र उन्नाव। ग्रामीण दृष्टि हिंदी समाचार पत्र एवं GSA NEWS ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए पांच पत्रकार बंधुओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें पहचान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारिता को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ उठाने का आह्वान किया गया। संगठन के विस्तार के क्रम में…
Read Moreनगर पालिका व नगर पंचायतों से नहीं मिलती परिवार रजिस्टर की नकल, चक्कर काटने को मजबूर नगरवासी
बांगरमऊ,उन्नाव नगर निकायों (नगर पालिका व नगर पंचायतों) के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए परिवार रजिस्टर की नकल बनवाना एक बड़ी मुसीबत बन गया है। विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी कार्यों, योजनाओं का लाभ लेने, राशन कार्ड बनवाने, पेंशन, और जमीनी-कानूनी कागजातों के लिए लोग जब निकाय कार्यालयों के चक्कर काटते हैं, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। विभिन्न नगर निकायों से परिवार रजिस्टर की नकल जारी न होने के कारण स्थानीय निवासियों में काफी रोष व्याप्त है। जब नगरवासी परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के…
Read Moreओटीटी के बढ़ते प्रभाव से युवाओं में अकेलापन, खान-पान और जीवनशैली में भी बदलाव : शोध
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी सागर कनौजिया ने पीएचडी वाइवा में प्रस्तुत किए निष्कर्ष झाँसी। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता उपयोग युवाओं के सामाजिक व्यवहार, खान-पान और जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है। अत्यधिक उपयोग से युवाओं में एकाकीपन बढ़ने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक आदतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। यह निष्कर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के शोधार्थी सागर कनौजिया ने अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा के दौरान प्रस्तुत किए। शोधार्थी सागर कनौजिया ने डॉ. कौशल त्रिपाठी के निर्देशन में ‘ओवर द टॉप…
Read More