Blog

अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश? 105 सांसदों ने FBI से मांगा जवाब, नस्लीय नफरत पर जताई चिंता

अमेरिका: अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हो रही घटनाओं को लेकर 105 अमेरिकी सांसदों ने चिंता जताई है। सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने संघीय जांच एजेंसी एफबीआई से इलिनोइस के एक हिंदू मंदिर के बाहर हुई गोलीबारी की कोशिश की हेट क्राइम के तौर पर जांच करने की मांग की है। सांसदों ने यह भी सवाल उठाया है कि हिंदू, सिख और भारतीय-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ बढ़ती नफरत और संभावित खतरों से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। क्या है इलिनोइस के हिंदू मंदिर का पूरा…

Read More

निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो मुस्कान-साहिल और रविता-अमरदीप को भी दूंगा फांसी

मेरठ: नीला ड्रम कांड में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने वाले मेरठ के पवन जल्लाद का बयान सामने आया है। पवन जल्लाद ने कहा है कि अगर जेल प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वह मुस्कान और साहिल के साथ सांप कांड में मृत्युदंड पाने वाले रविता और अमरदीप को भी फांसी देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जघन्य अपराधों में दोषियों को…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर भगवंत मान को 3 घंटे क्यों रोका गया? AAP का दावा- 50 हजार का जुर्माना लगाकर किया अपमान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि पेरिस से लौटने के बाद 19 अक्टूबर की देर रात भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक रोका गया और बाद में उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आप के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इसे पंजाब की गरिमा और मुख्यमंत्री के सम्मान से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि, पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जुर्माना किस नियम के…

Read More

भारत पर अचानक क्यों मेहरबान हुआ अमेरिका? वेनेजुएला का तेल और रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी बनी बड़ी वजह!

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के रिश्तों में नरमी के संकेतों के बीच ऊर्जा कारोबार एक अहम वजह बनकर उभरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना फिलहाल टाल दी है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पुष्टि की है कि अमेरिका वेनेजुएला के कच्चे तेल के प्रसंस्करण को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बातचीत कर रहा है। गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस की विशाल रिफाइनरी इस संभावित साझेदारी का केंद्र है। ऐसे में भारत…

Read More

पंजाब में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ेंगी मुश्किलें, 3,000 सरकारी बसों के पहिए थमे; जानें क्या हैं मांगें

चंडीगढ़: पंजाब में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 से सरकारी कामकाज और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर हड़ताल का असर पड़ने की आशंका है। राज्य के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश पर जाने के ऐलान के बीच पंजाब रोडवेज, पनबस और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे राज्य की 3,000 से अधिक सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार लिखित अधिसूचना जारी नहीं करती,…

Read More

‘रूस एक बड़ी मशीन है, उसे रोकना मुश्किल’, ट्रंप ने यूक्रेन पर डाला युद्ध खत्म करने का दबाव; पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी बनी बड़ी बाधा

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब यूक्रेन पर ही जंग खत्म करने की जिम्मेदारी डाल दी है। ट्रंप का कहना है कि युद्ध में रूस ज्यादा ताकतवर दिखाई दे रहा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रूस को एक बड़ी मशीन बताते हुए कहा कि मॉस्को यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर चुका है। वहीं, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच गहरी दुश्मनी को बातचीत में बड़ी बाधा माना जा रहा…

Read More

मथुरा की गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान, तैयार गद्दे और बाइक जलकर राख; चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में जमुनापार थाना क्षेत्र के राया रोड पर स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। लोहवन के पास संचालित निशि एंटरप्राइजेज की फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास धुएं का गुबार छा गया। हादसे में तैयार और अधबने गद्दों समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर…

Read More

न्यू मेक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करना चाहते हैं ट्रंप, सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी; सीनेटरों ने भी दिया जवाब

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने न्यू मेक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव देकर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप के इस प्रस्ताव पर सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी उनके सुझाव को खारिज कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि नए नाम से राज्य की अहमियत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन राज्य के प्रतिनिधियों ने अपने मौजूदा नाम पर गर्व जताते हुए इसे बरकरार रखने की बात कही है। ट्रंप ने क्यों उठाया न्यू मेक्सिको का…

Read More

3 गाड़ियां, 3 राज्य और पुलिस की बदली रणनीति! टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों को ऐसे मुंबई लाई पुलिस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। करीब 900 किलोमीटर के सफर के दौरान पुलिस के काफिले ने कम से कम तीन बार रास्ता बदला। आरोपियों को सुरक्षा कारणों और पूछताछ के मद्देनजर यात्रा के दौरान अलग-अलग गाड़ियों में भी बैठाया गया। तीनों को कोटा में गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस के हवाले किया गया था। कोटा रेलवे स्टेशन पर हुई थी गिरफ्तारी मुंबई के…

Read More

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन झाँसी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

झांसी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, झाँसी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार सहित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा, शांति एवं…

Read More