बिजली चोरी पकड़ी गई? घबराइए नहीं! मिला ‘बिल्ली को दूध’ वाला राहत पैकेज

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 2025 की सबसे बड़ी राहत सामने आई है। Bijli Bill Rahat Yojana 2025 के तहत अब बिजली चोरी (Power Theft) से जुड़े मामलों का पंजीकरण और भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है — वो भी बिना डिस्कॉम ऑफिस की चाय पिए।

यानी अब न लाइन, न सिफारिश… बस क्लिक और क्लियर

RAID Portal क्या है? (RAID बोले तो Re-assessment with Instant Disposal)

RAID Portal दरअसल UPPCL का एक Smart डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां उपभोक्ता बिजली चोरी से जुड़े मामलों का रजिस्ट्रेशन। बकाया राशि का ऑनलाइन भुगतान। RAID ID के जरिए रिकॉर्ड सर्च। कर सकते हैं — और वो भी घर बैठे।

सीधा पोर्टल लिंक:
https://theft.uppcl.org:4443/Login.aspx

पहले RAID हुआ तो टेंशन, अब RAID Portal हुआ तो Pension!

कहां-कहां से कर सकते हैं Registration & Payment?

सरकार ने डिजिटल इंडिया को असली मतलब दे दिया है। उपभोक्ता नीचे दिए गए किसी भी माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

uppcl.org (Official Website)
CSC – Common Service Center
SARAL
SAHAJ
BLS
Vayamtech
Billing Agency / Meter Reader
DISCOM Cash Counter

मतलब साफ है — जिस रास्ते से चाहें, राहत वहीं मिलेगी .

RAID ID नहीं है? घबराइए नहीं!

अब RAID Portal पर Search Facility भी चालू है।
इसके जरिए आप RAID ID खोजकर सीधे भुगतान कर सकते हैं — बिना ऑफिस के चक्कर।

Eligible Consumers Search के विकल्प:

RAID ID के अलावा इनमें से कोई भी जानकारी डाल सकते हैं

  •  Account Number

  •  Consumer Name

  •  Father’s Name

  •  Address

  •  District

  •  RAID Date

यानि सिस्टम बोलेगा — “नाम बताइए, हिसाब हम खुद निकाल लेंगे”

क्यों है ये योजना गेम-चेंजर?

  •  पुराने विवादों का One-Time Solution

  •  ऑफिस के चक्कर खत्म

  •  पारदर्शी डिजिटल सिस्टम

  •  उपभोक्ता + विभाग = Win-Win

अब बिजली विभाग भी कह रहा है: ‘गलती मान लो, जुर्माना भरो और चैन से सो जाओ’।

Bijli Bill Rahat Yojana 2025 सिर्फ योजना नहीं, बल्कि एक Digital Amnesty Program है — जहां सरकार सख्ती के साथ संवेदनशीलता भी दिखा रही है। अगर आपके नाम पर कोई RAID केस है, तो अब डरने का नहीं, डेटा भरने का समय है।

‘Only IndiGo’ नहीं! आसमान में उतरीं 3 नई एयरलाइंस, यात्रियों की बल्ले-बल्ले

Related posts

Leave a Comment