सलमान का तान्या पर वार! “भैया से सैंया तक नहीं जा सकते” – BB19 में बवाल

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

Bigg Boss 19 का वीकेंड का वार इस बार फिर गर्मागर्म ड्रामा लेकर आया है। सलमान खान के मूड का टेम्परेचर इस हफ्ते तान्या मित्तल के लिए हाई हो गया है।  तान्या और अमाल मलिक की “दोस्ती से दुश्मनी” तक की जर्नी ने घर में वैसे ही हंगामा मचा रखा था — अब सलमान ने उस पर फुलस्टॉप लगाते हुए अपनी क्लासिक फटकार भी दे दी।

सलमान ने खोली तान्या की “प्लानिंग फाइल”

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा साफ दिखता है। उन्होंने कहा – “तान्या, आपने जो नॉमिनेशन के लिए प्लानिंग की थी, वो तो वेस्ट हो गई! आपने अमाल को भैया बोलने का इतना बिल्डअप किया था… पर किसी को फर्क ही नहीं पड़ा।”

यानी सलमान ने सीधे तान्या की पूरी “कॉन्टेंट क्रिएशन स्ट्रैटेजी” पर ही लाइन खींच दी। तान्या का एक्सप्रेशन उस वक्त कुछ ऐसा था जैसे उन्होंने WiFi ऑफ होते वक्त रील अपलोड की हो!

“भैया से सैंया तक नहीं जा सकते” – सलमान का तंज जो गूंज गया

सलमान खान के व्यंग्य भरे शब्दों ने इस एपिसोड को सोशल मीडिया ट्रेंडिंग लिस्ट में डाल दिया।
उन्होंने कहा – “अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते… यही आपका गेम था? वाह क्या गेम है आपका!”

कहा जा रहा है कि सलमान ने न सिर्फ तान्या की गेम स्ट्रेटेजी उजागर की, बल्कि अमाल मलिक को भी सचेत कर दिया कि “दोस्ती सोच-समझकर निभाएं”।

तान्या का रिएक्शन और घरवालों का माहौल

सलमान की फटकार के बाद तान्या डिफेंस मोड में नज़र आईं। उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने किसी को जलाने या उकसाने की कोशिश नहीं की। लेकिन अमाल ने तब तक दूरी बना ली थी, और घर के बाकी मेंबर्स ने भी “तान्या–ड्रामा” से दूरी बना ली। घर में माहौल अब ‘नो प्लानिंग ज़ोन’ मोड पर है — लेकिन दर्शक कह रहे हैं,

“तान्या का कॉन्टेंट ही असली BB मसाला है!”

इस हफ्ते का वीकेंड का वार साबित करता है – “बिग बॉस का घर भले किसी का ना हो, पर वीकेंड सिर्फ सलमान का होता है!” तान्या की प्लानिंग भले फेल हो गई हो, लेकिन एंटरटेनमेंट का लेवल 100% पास हो गया है। 

कृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह मस्जिद — कोर्ट में फिर गूंजे शंख और सुबूत

Related posts

Leave a Comment