
बिग बॉस 19 में ‘नोमिनेशन’ का मतलब: बुरे दिन, बेसुरे शब्द और बिगड़ी इंसानियत
बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन टास्क अब महज एक शो का हिस्सा नहीं रह गया — अब ये बन चुका है ‘भावनात्मक बदले का हथियार’। और इस बार जो हुआ वो बता रहा है कि TRP की भूख, रिश्तों की इज़्ज़त तक निगल सकती है।
“मां ने नहीं सिखाया?” — कुनिका की जुबान ने तोड़ा तान्या का दिल
पहले तो घर में कुनिका और तान्या की “मदर-डॉटर डुओ” वाली बॉन्डिंग के चर्चे थे। पर अब लगता है ये रिश्ता भी एंटरटेनमेंट का एंग्री सब-प्लॉट बन गया है।
कुनिका ने तान्या को टास्क के बीच कहा:
“बेसिक चीजें तुम्हारी मां ने नहीं सिखाईं।”
बस, यहीं से शुरू हुआ आंसुओं का महासागर और खत्म हुई दया की सीमा।
19 मिनट की गिनती, 19 बार की गई बेज्जती
इस स्पेशल टास्क में कंटेस्टेंट्स को 19 मिनट तक ध्यान केंद्रित करना था, लेकिन दूसरों को उनका ध्यान भटकाने की छूट थी। अब भई, कोई मज़ाक करे, छेड़े – ठीक है, पर मां तक घसीटना? यह तो “emotional assassination” हो गया।
तान्या ने कई बार कहा कि “पेरेंट्स को टारगेट मत करो,” लेकिन कुनिका को शायद इंसानियत की वॉल्यूम डाउन करना ज़्यादा पसंद आया।
तान्या का ब्रेकडाउन, गौरव का गुस्सा और घर का घमासान
तान्या टास्क के बीच में ही रोने लगीं। उनका ब्रेकडाउन इतना भारी था कि गौरव खन्ना भी खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने साफ-साफ कहा:
“दुश्मनी में भी हद होती है, इतनी भी मत गिरो।”
अब तक जो बिग बॉस का घर था, वो दिल-तोड़ने वाला अखाड़ा बन चुका है।
बाकी घरवालों ने भी दिखाया असली रंग
-
नगमा मिराजकर को अवेज के नाम पर ट्रोल किया गया
-
नेहल फिर से अभिषेक बजाज को निशाने पर लेती दिखीं
-
और अशनूर ने भी इस बार कोई ‘शांत चुप्पी’ नहीं ओढ़ी — वो खुलकर ‘war mode’ में दिखीं
लगता है इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क नहीं, इमोशनल आर्टिलरी का परीक्षण चल रहा था।
Reality Show or ‘Rude-ality’ Show?
हर साल शो में लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन मां-बेटी के रिश्ते को TRP कंटेंट बनाना, ये थोड़ा ज्यादा हो गया।
एक तरफ सलमान खान पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, और दूसरी तरफ शो में लोग भावनात्मक बाढ़ का मज़ाक बना रहे हैं।
Bigg Boss में रिश्ते नहीं, रेटिंग्स अहम हैं?
शायद ये बिग बॉस का असली चेहरा है — जहां सच्चे रिश्ते एक टास्क में टूट जाते हैं, और इंसानियत सिर्फ वीकेंड का सवाल बन जाती है।
“घर में सब कुछ एंटरटेनमेंट है – आंसू भी, अपमान भी।”
Trump Tariffs अवैध? SC में फंसा मामला, भारत समेत 150 देश टेंशन में