नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और कॉमेक्स (Comex) दोनों बाजारों में कीमती धातुओं के भाव कमजोर रहे। 10 ग्राम सोना 351 रुपये सस्ता होकर 1,43,360 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 990 रुपये की गिरावट के साथ इसका भाव 2,22,447 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
MCX पर सोना-चांदी के वायदा भाव में कमजोरी
खबर लिखे जाने तक MCX पर सोने का वायदा भाव करीब 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का वायदा भाव लगभग 2,21,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ था। दोनों धातुओं में कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले दाम
कॉमेक्स पर सोना 4,087.60 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद गिरकर 4,067.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव 4,082.40 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले 15.10 डॉलर की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा।
चांदी में भी रही नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत भी दबाव में रही। कॉमेक्स पर चांदी 58.88 डॉलर प्रति औंस पर खुली और कारोबार के दौरान गिरकर 58.08 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह पिछले बंद भाव 58.54 डॉलर प्रति औंस की तुलना में 0.45 डॉलर नीचे कारोबार करती नजर आई।
