
क्रिकेट और कूटनीति के बीच खड़ी एक नई लकीर खिंच चुकी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि वह 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले T20 World Cup के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।
BCB का कहना है कि मौजूदा security situation को देखते हुए यह फैसला “खिलाड़ियों की सुरक्षा” के हित में लिया गया है।
Mustafizur Rahman को Double झटका: IPL NOC भी Cancel
इस फैसले का सबसे बड़ा असर पड़ा है बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर। BCB ने तत्काल प्रभाव से उनकी IPL NOC रद्द कर दी है।
मतलब साफ है— अगर KKR दोबारा भी उन्हें शामिल करना चाहे, तो अब रास्ता बंद है।
यह फैसला BCB अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और खेल मंत्रालय के बीच हुई आपात बैठक के बाद लिया गया।
KKR ने पहले ही किया था Release, अब कहानी और गहरी
दिलचस्प बात यह है कि शनिवार को BCCI के निर्देश के बाद Kolkata Knight Riders (KKR) ने मुस्तफिजुर को IPL स्क्वाड से रिलीज कर दिया था
इसके तुरंत बाद BCB ने देर रात Emergency Meeting बुलाई — और वहीं से यह बड़ा geopolitical cricket decision निकलकर सामने आया।
Bangladesh Government की मुहर, ICC को जाएगा Letter
बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार Dr. Asif Nazrul ने Facebook पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि “BCB के फैसले को सरकार का समर्थन प्राप्त है।”
अब बांग्लादेश ICC को आधिकारिक पत्र भेजेगा मांग करेगा कि उसके सभी World Cup मैच Sri Lanka में कराए जाएं।
Group-C का गणित बिगड़ा, Kolkata–Mumbai Matches पर सवाल
Bangladesh को Group-C में:

- England
- Italy
- Nepal
- West Indies
के साथ रखा गया है।
शेड्यूल के अनुसार:
- 7 Feb – West Indies (Kolkata)
- 9 Feb – Italy (Kolkata)
- 14 Feb – England (Kolkata)
- Nepal – Mumbai (Wankhede)
अब सवाल यह है:
क्या ICC पूरा शेड्यूल बदलेगा या Bangladesh को Walkover मिलेगा?
Bat से ज्यादा Border भारी पड़ गया
Cricket हमेशा कहा जाता है कि politics से ऊपर है, लेकिन South Asia में Boundary से ज़्यादा Border मायने रखता है।
जहां एक तरफ “Spirit of Cricket” की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ Security Advisory ही Final Umpire बन जाती है।
IPL, Politics और Perception War
पिछले कुछ हफ्तों से Bangladesh में हिंदुओं पर हमले। Indian political reactions KKR co-owner Shah Rukh Khan तक आलोचना। इन सबने मिलकर यह मुद्दा sports से ज्यादा optics का बना दिया।
यह सिर्फ एक टीम का tour cancel करना नहीं है— यह संकेत है कि Cricket अब सिर्फ खेल नहीं, strategic signal भी बन चुका है।
ICC, BCCI और Sri Lanka Cricket के लिए आने वाले दिन fire-fighting mode में गुजरने वाले हैं।
1500 करोड़ जमीन घोटाला: ED ने IAS राजेंद्र कुमार पटेल को किया गिरफ्तार
