झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में यातायात माह एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार, खण्डेराव गेट, सिंधी तिराहा, बड़ा बाजार एवं सीपरी बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होकर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण
जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 वाहन सीज किए गए तथा 1,15,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गयायातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 दोपहिया वाहनों को सीज करते हुए 26,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गयबिना हेलमेट, नो-पार्किंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, ओवरस्पीड एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 522 चालान किए गए तथा 6,50,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 545 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 7,91,000/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
झाँसी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें तथा सड़क एवं बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
