
अगले साल होने वाले 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे।
कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा चुनावी दावा किया और कहा कि “2026 में भाजपा पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।”
अमित शाह ने गिनाए BJP के ‘नंबर गेम’
चुनावी तैयारियों पर बात करते हुए अमित शाह ने भाजपा के वोट शेयर और सीटों के आंकड़े सामने रखे और कहा कि बंगाल में पार्टी का ग्राफ लगातार ऊपर गया है।
- 2014 लोकसभा चुनाव: 17% वोट, 2 सीटें
- 2016 विधानसभा चुनाव: 10% वोट, 3 सीटें
- 2019 लोकसभा चुनाव: 41% वोट, 18 सीटें
- 2021 विधानसभा चुनाव: 21% वोट, 77 सीटें
- 2024 लोकसभा चुनाव: 39% वोट, 12 सीटें
अमित शाह के मुताबिक, “2016 में 3 सीटों से शुरू हुआ सफर सिर्फ पांच साल में 77 सीटों तक पहुंच गया।”
कांग्रेस और लेफ्ट पर तंज
अपने भाषण में अमित शाह ने विपक्ष पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा लगातार मजबूत हुई, वहीं कांग्रेस का बंगाल से लगभग सफाया हो गया। वाम दलों का गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत सका।

2026 का लक्ष्य: सत्ता परिवर्तन
अमित शाह ने साफ कहा कि 2026 का चुनाव निर्णायक होगा और भाजपा बंगाल में मजबूत संगठन, बूथ स्तर की तैयारी, जनसमर्थन के दम पर सत्ता में आएगी।
राजनीति में चुनाव से पहले दावे दिल्ली से आते हैं, और नतीजों के बाद बहाने कोलकाता में खोजे जाते हैं। 2026 में कौन सही होगा — दावा या धरातल — फैसला जनता करेगी।
Rapper से PM तक? Balen Shah ने हिला दी Nepal Politics!
