3 जुलाई राशिफल: जानिए 12 राशियों का भाग्य, लाभ, नुकसान और उपाय

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि: आज मिलेगा धन और सम्मान

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बेहद लाभकारी है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है और पिता से आर्थिक मदद भी संभव है। आज सामाजिक संपर्क से आपको फायदा होगा।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।

वृषभ राशि: खर्च बढ़ेगा, पर शादीशुदा जीवन में सुकून

वृष राशि के लिए आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है, लेकिन पारिवारिक तनाव दूर होंगे। प्रेमी के साथ यात्रा और बिजनेस में फायदा संभावित है।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि: प्रबंधन क्षमता चमकेगी

मिथुन राशि वालों को आज गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। वित्तीय संतुलन बनाए रखें। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 कर्क राशि: राजनीति और करियर में बढ़ेगा प्रभाव

कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल और राजनीति में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। ससुराल पक्ष से लाभ और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: लक्ष्मीजी की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि: जोखिम से बचें, प्रतिभा चमकेगी

आज सिंह राशि को जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए। मेहनत से सफलता मिलेगी। छिपी हुई प्रतिभा सामने आएगी।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: सतर्क रहें, लाभ के अवसर बनेंगे

कन्या राशि वालों को कार्यस्थल और सेहत दोनों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। जल से जुड़े कारोबार में फायदा होगा।

भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: पूरी होगी कोई बड़ी इच्छा

तुला राशि के लिए आज का दिन नई शुरुआतों के लिए अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा और कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: तुलसी की मिट्टी से तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि: सतर्कता रखे काम में

वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए। जीवनसाथी की सलाह से मुश्किलें सुलझेंगी। छात्रों को सफलता मिलेगी।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: चने की दाल का दान करें।

धनु राशि: लाभ और सहयोग की बारिश

धनु राशि के जातकों को मित्रों से सहायता और करियर में अवसर मिलेंगे। राजनीति और व्यापार में तरक्की संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि: अधूरे कार्य होंगे पूरे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: श्रीदामोराष्टकम का पाठ करें।

कुंभ राशि: लाभ मिलेगा, पर सतर्क रहें

कुंभ राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। पारिवारिक तालमेल जरूरी होगा।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: केले के वृक्ष को दीप दिखाएं और पीले चंदन से तिलक करें।

मीन राशि: सम्मान और भावनाओं से जुड़ा दिन

मीन राशि वालों को आज सेहत में राहत मिलेगी। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: तुलसीजी को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें।

Related posts