विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलोओ से ली जानकारी……

उन्नाव।जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2026के अंतर्गत 29 नवम्बर विशेष दिवस के दृष्टिगत बूथ संख्या -208,209,210,211,212,डीवीडीटी कालेज व बूथ संख्या 213,214,215, डीएसएनए कॉलेज में पहुंचकर मौके पर उपस्थित बीएलओ सेकितने फार्म 06 मिले,कितने फार्म संशोधन के लिए पहुंचे , त्कितने मृत व्यक्तियों के नाम काटे गए, मतदाता सूची में कितने डबल नाम मिले हैं,पंचायत सूची से कितने अलग नाम मिलेजानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को फॉर्म सिक्स भरवारा जाए कोई भी 18 वर्ष पूर्ण कर चुका युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कहा बीएलओ घर घर जाकर छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोड़ें। जो मृत हो गए हैं किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से जुड़ गया है उन नागरिकों का नाम सूची से काटा जाए । जो नाम छूट गए हैं उनके नाम जोड़ा जाए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए की कोई भी अपात्र नागरिक मतदाता सूची का हिस्सा न बने ।

बीएलओ कमसे कम प्रतिदिन 150 से अधिक फॉर्म अवश्य एकत्र करें। मतदाता सूची पारदर्शी और त्रुटि रहित हो यह विशेष ध्यान दिया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म -06, फार्म -07 और फॉर्म-08 अवश्य उपलब्ध रहे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड सदस्य (वर्तमान / पूर्व,) ग्राम प्रधान (वर्तमान/ पूर्व) व स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लिया जाय।

इस अवसर पर उप जिला अधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related posts