युवती की स्कूटी रोककर गाली-गलौज एवं स्कूटी गिराने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार……

झांसी।थाना कटेरा पुलिस द्वारा कोचिंग से घर लौट रही युवती की स्कूटी रोककर गाली-गलौज एवं स्कूटी गिराने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गयाथाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काडौर निवासी आवेदिका द्वारा थाना कटेरा पर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान विपक्षी द्वारा उसकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज की गई तथा स्कूटी को गिरा दिया गया। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना कटेरा पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 126(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटेरा महेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना कटेरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त रितिक उर्फ सल्ला पुत्र स्व0 बृजेश निवासी ग्राम खौरिया, कटेरा देहात, थाना कटेरा, जनपद झाँसी, उम्र करीब 20 वर्ष को शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related posts