अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया

झांसी।थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तगण को चोरी गए माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः– अंजलि पत्नी साहिल अहिरवार द्वारा थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसके ममिया ससुर (मनोज कुमार) की पुत्री शालिनी पुत्री का उसके घर आना जाना रहता था। उसको पता था कि वादिया अपने गहने किस जगह रखती है।

शालिनी ने अपने प्रेमी संजय जो कि दतिया का निवासी है के साथ मिलकर उसके सोने चाँदी के गहने दिनाकं 25.10.2026 को चोरी कर लिए थे। वादिया से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 521/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के सफल अनावरण व गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सिमरन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर श्री शेर सिंह के नेतृत्व में चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01. संजय अहिरवार पुत्र अखिलेश अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी- ग्राम जिगना थाना जिगना जिला दतिया(म0प्र0) तथा 02. कु0 शालिनी पुत्री मनोज अहिरवार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- टौरिया मोहल्ला हंसारी थाना प्रेमनगर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गए माल की सकुशल बरामदगी की गयी। अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related posts