उन्नाव। 28 नवंबर को विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, रामलीला मैदान में होगा सात दिवसीय का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे। कलश यात्रा आईबीपी चौराहा स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दे कि आयोजन के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपदवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।
विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अनाथ बेटियों के विवाह और बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के साथ इस धार्मिक आयोजन की परंपरा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी धारा का लाभ लेने की अपील की है।
