झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार ने बताया कि
पुलिस लाइन के मैदान में मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कराया गया है। सभी स्टेक होल्डर्स ने इसमें प्रतिभाग किया और सायरन बजा के कैसे ब्लैकआउट किया जाए, इसके बारे में बताया गया।
उसके साथ अगर कोई हमला हो जाए तो उससे निपटने के उपाय भी सुझाए गए और इसको मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी को बताया गया है। अवेयरनेस क्रिएट करने के लिए और साथ-साथ इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन के लिए एक बहुत सक्सेस एक्सरसाइज यहां पर हुआ है, जो पूरी तरह से सक्सेसफुल रहा है।
इसमें सभी स्टेक होल्डर्स ने प्रतिभाग किया—पुलिस, प्रशासन, मेडिकल की टीम, सिविल डिफेंस की टीम, सभी ने इसमें प्रतिभाग किया है और सिविल डिफेंस की तरफ से यह मुख्य रूप से कार्यक्रम कराया गया था।
