उन्नाव। बांगरमऊ ब्लॉक संसाधन केंद्र मियागंज में आज खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार के सम्मान में विदाई एवं सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन आशुतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मनींद्र कुमार के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली, सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व एवं विभागीय कार्यों के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन अरविंद सिंह, कर्मवीर प्रताप सिंह, अविनाश तिवारी, चक्र सुदर्शन सिंह, शिवदर्शन के द्वारा किया गया। समारोह में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, कृष्ण शंकर मिश्र, रमेश गौतम, हिमांशू जी, अचल गौड , मोहम्मद जुबैर अरव्तर, सचिन सिंह , करूण कुशवाहा ,चेतराम, श्री राम, राजेन्द्र यादव जी, अनिल,अशोक, सुनील, आशुतोष, परशुराम जी,रामेंद्र, राणा रिशेंद्र जी, विकास वर्मा, अजय जी, दीपक कुशवाहा, श्रवण कुमार, मोहम्मद अनस, सौरभ, शिवबरन विवेक, प्रतीक, विवेक, विभोर, अनस, कपिल, ॠषभ, कुद्दूस अहमद,आशीष, संजीव दीक्षित, दीपनरायण त्रिपाठी, विमलेश सोनवानी, शिवानी तिवारी, पूनम गौड़ , सोनू सिंह, सुजाता सिंह, डाली निगम, कामिना गौड़ सहित कार्यालय स्टाफ में गोपाल, विनय, राम गोपाल, अफताब, अलकाफ, राजू, अजीजुल, तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मनींद्र कुमार को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके 12 जुलाई 2023 से 17 नवंबर 2026 तक के स्वर्णिम कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता, शिक्षकों के साथ आत्मीय व्यवहार, सहयोगात्मक दृष्टिकोण एवं कुशल प्रशासनिक क्षमता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने कार्य व्यवहार और सहज उपलब्धता से सभी के बीच एक विशिष्ट स्थान बनाया।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विकासखंड मियागंज में शैक्षिक गतिविधियां एवं विभागीय कार्य नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे।
समारोह के अंतिम चरण में मनींद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मियागंज में बिताया गया समय और यहां के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मिला अपनापन सदैव उनकी स्मृतियों में बना रहेगा। कार्यक्रम का समापन अत्यंत भावुक एवं यादगार माहौल में हुआ। बैंड-बाजे की धुनों के बीच पुष्पवर्षा, शुभकामनाओं एवं आत्मीय विदाई के साथ मनींद्र कुमार को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। यह समारोह केवल एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि उनके द्वारा स्थापित आत्मीय संबंधों, समर्पित सेवाओं और अविस्मरणीय कार्यकाल के प्रति मियागंज के शिक्षक परिवार का स्नेह, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करने का एक यादगार अवसर बन गया।
