उन्नाव।जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस कार्यालयों की पेशियों में आईजीआरएस (IGRS) का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले जनशिकायतों एवं संदर्भों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष, गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न बरतने, शिकायतकर्ता से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा निस्तारण आख्या को तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट एवं संतोषजनक बनाए जाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
