रंगे हाथ जुआरी पकड़े गए

झांसी।चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० अरविन्द कुमार व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मोठ श्री सुनील कुमार शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहजहाँपुर क्षेत्रान्तर्गत जुआ खेल रहे 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण…..

थाना शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाते हुए 06 अभियुक्तगण 1. राजवीर पुत्र जयप्रकाश उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बकुवा बुजुर्ग थाना शाहजहाँपुर जनपद झाँसी 2. शिवम राजा पुत्र त्रिलोक सिंह बुन्देला उम्र करीब 25 वर्ष, 3. राजकुमार पुत्र मनोहर लाल उम्र करीब 33 वर्ष 4. राहुल पुत्र मनोहर उम्र करीब 30 वर्ष 5. विष्णु प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष 6. अरूण पुत्र सरजू उम्र करीब 43 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बकुवा बुजुर्ग थाना शाहजहाँपुर जनपद झाँसी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से जामा तलाशी से 14,140 रू0 तथा माल फड से 32,190 रू0 कुल 46,330 व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

Related posts