उन्नाव।प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा थाना बिहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोरिया में आयोजित गोरिया खेल महोत्सव में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा खेल महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।
खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
