बांगरमऊ,उन्नाव। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक,रंग बिरंगी ,सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
प्रभारी शिक्षिका गीता यादव की देखरेख में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 8 की छात्रा निधि गौतम ने प्रथम स्थान ,कक्षा 7 की छात्रा ऊषा ने द्वितीय स्थान व कक्षा 6 की छात्रा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिक्षक संकुल देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का होना जरूरी है। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया व बच्चों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।
इस अवसर पर प्रभारी शिक्षिका गीता यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह ,कौशलेंद्र कुमार, ठाकुर प्रसाद यादव ,शिखा सिंह, अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार सिंह,सर्वेश वर्मा शिक्षकों सहित बच्चे उपस्थित रहे।
