भाजपा नेता एवं समाजसेवी विमल द्विवेदी के पिता महेश कुमार द्विवेदी का तेरहवीं संस्कार संपन्न…..

उन्नाव ।
नर सेवा नारायण सेवा सामाजिक संस्था के संस्थापक,भाजपा नेता एवं समाज सेवी विमल द्विवेदी के पिता स्वर्गीय महेश कुमार द्विवेदी का तेरहवीं संस्कार आज उनके निज निवास कब्बा खेड़ा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर शहर के अनेक प्रबुद्ध जनों,परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर दिवंगत महेश कुमार द्विवेदी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर वातावरण शोकमय रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण स्मृतियां व्यक्त कीं।

तेरहवीं संस्कार में प्रमुख रूप से बार अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, अखिलेश एवं दुर्गेश दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts