झांसी। थाना बड़ागांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंसाराम राजपूत निवासी बराठा, उम्र 74 वर्ष कल से अपने घर से लापता हैं। जिसके क्रम में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया और उन्हें ढूंढने का प्रयास आरंभ किया गया।
उसी क्रम में शाम को पीपा पुल के पास बेतवा नदी में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मंसाराम राजपूत के रूप में हुई। तत्काल बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल फॉरेंसिक वैन भी मौके पर पहुंची, और इसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
