UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसरों का ट्रांसफर; 14 जिलों को मिले नए DM

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और शासन स्तर के विशेष सचिव शामिल हैं. मुरादाबाद और कानपुर समेत 14 जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं. प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं.

14 जिलों में बदले गए जिलाधिकारी

अनुनय झा को हरदोई के जिलाधिकारी पद से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव, राज्य कर से हटाकर हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है. एम. अरुन्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

Related posts