शिल्पाचार्य भगवान विश्वकर्मा जी का जयन्ती समारोह का आयोजन

उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): विश्वकर्मा मंदिर कब्बा खेड़ा, में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देव शरण विश्वकर्मा द्वारा झण्डारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में पधारे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए उपस्थित जनसमूह को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके द्वारा प्रतिवर्ष समिति की ओर से प्रकाशित होने वाली स्मारिका “अरुणोदय” का विमोचन भी किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा समिति को चार बड़े कूलर भी प्रदान किए गए जिसके लिए संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

शकुन सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत उन्नाव के प्रतिनिधि के रूप में पधारे शशांक शेखर सनी ने कार्यक्रम में पधार कर उपस्थित जनसमूह को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं प्रदान की एवं समिति के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद उन्नाव श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि के तौर पर पधारे प्रवीण मिश्रा ने कार्यक्रम में पधार कर भगवान विश्वकर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए उपस्थित जनसमूह को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में पधारे विमल द्विवेदी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उपस्थित जनसमूह को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में पधार कर प्रमुख समाज सेविका गौसिया खान द्वारा 18 निर्धन निराश्रित विधवाओं को साड़ी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पधारे उन्नाव सदर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उपस्थित जनसमूह को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की। अपने सम्बोधन में उन्होंने शिक्षा और सामाजिक एकता को उन्नति का मार्ग बताते हुए संबंधित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया।

समिति द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 07 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, बैज एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें CBSE हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जनपद में तृतीय स्थान पाने वाले सार्थक विश्वकर्मा भी थे। इसके अतिरिक्त इण्टरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 08 छात्र-छात्राओं तथा उच्च कक्षाओं में 02 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, बैज एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद उन्नाव की विभिन्न शाखा समितियों के अधिकांश पदाधिकारी, संस्था के संरक्षक शील कुमार शर्मा, अचलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव वर्मा, कैलाश नाथ द्विवेदी महामंत्री जिला पेंशनर्स एसोसिएशन, राम सकल सिंह, राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक सत्य कुमार सोनी, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, बछरावां डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ रामनरेश, उद्योग व्यापार मंडल, रमेश चंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनतांत्रिक पार्टी, दिलीप अवस्थी, जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उमा निवास बाजपेई सहित विभिन्न समाजसेवियों सहित उन्नाव एवं निकटवर्ती जनपदों कानपुर, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, हरदोई आदि के समाजसेवियों एवं सजातीय बंधुओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जिसके लिये संस्था के अध्यक्ष देव शरण विश्वकर्मा तथा महामन्त्री विवेक वर्मा ने आभार व्यक्त किया। वर्ष भर के आय-व्यय का लेखा-जोखा संस्था के कोषाध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित जन समूह द्वारा करतल ध्वनि से अनुमोदन किया गया।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व वर्ष 2025-26 में स्वर्गवासी हुये समाज से जुड़े सदस्यों एवं स्वजातीय व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का समापन शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की आरती के पश्चात हुआ। कार्यक्रम के अंत में समारोह के संयोजक जी. पी. वर्मा ने समस्त आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related posts