यूपी में 12 करोड़ पौधरोपण का मेगा प्लान, पर्यावरण दिवस पर बनेगा रिकॉर्ड, योगी सरकार ने तैयार की बड़ी रणनीति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार पर्यावरण दिवस पर हरियाली का बड़ा अभियान चलाने की तैयारी है। राज्य सरकार ने 5 जून को 12 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसे एक रिकॉर्ड पौधरोपण अभियान के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान के जरिए प्रदेश में पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने और हरित आवरण बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक के बाद इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की स्थिति पर चर्चा हुई।

समयबद्ध पूरा होंगे आवास निर्माण कार्य
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को आवास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आवास के साथ पेयजल, बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सरकार ने स्पष्ट किया कि संतृप्ति मॉडल को प्रभावी तरीके से लागू कर हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

केंद्र से मिली हजारों करोड़ की सहायता
बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों के लिए 10,021 करोड़ रुपये की ‘मदर सेक्शन’ जारी की गई है। इस वित्तीय सहायता से आवास योजना के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फंड का उपयोग समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

 

Related posts