“अब कतर भी भड़का! 24 घंटे में ‘OUT’ का अल्टीमेटम- चाल उल्टी पड़ी?”

सरवर
सरवर

तेल के कुओं से उठता धुआं अब सियासत के गलियारों में भर चुका है। जहां कल तक कतर ‘डिप्लोमैटिक बैलेंस’ की बात कर रहा था… आज वही देश 24 घंटे में “देश छोड़ो” का फरमान सुना रहा है। जंग अब सिर्फ बॉर्डर पर नहीं—दूतावास के अंदर भी शुरू हो चुकी है।

20वें दिन जंग का असर: खाड़ी में खुला मोर्चा

मिडिल ईस्ट की जंग जैसे-जैसे लंबी खिंच रही है, असर सीधा खाड़ी देशों पर दिखने लगा है। Iran के लगातार हमलों से तंग आकर Qatar अब खुलकर मैदान में उतर आया है। अब ये सिर्फ “चिंता” नहीं रही ये खुला टकराव है।

कतर का बड़ा फैसला: “24 घंटे में निकलो!”

Qatar ने बड़ा कूटनीतिक वार करते हुए Iran के दूतावास में तैनात सैन्य और सुरक्षा अटैचियों को “अवांछित व्यक्ति” घोषित कर दिया। साफ आदेश 24 घंटे के अंदर देश छोड़ो।

ये कदम सिर्फ एक औपचारिक कार्रवाई नहीं ये सीधा संदेश है—अब बर्दाश्त खत्म।

रियाद बैठक: अब खाड़ी देश एकजुट

Riyadh में हुई आपात बैठक ने तस्वीर साफ कर दी है। Saudi Arabia समेत कई अरब और इस्लामिक देशों ने मिलकर स्थिति पर चर्चा की।

बैठक का सार एक लाइन में “अब चुप रहना विकल्प नहीं है।”

हमलों ने बदला खेल

Iran के लगातार हमलों ने Qatar की संप्रभुता और सुरक्षा पर सीधा वार किया। कतर के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और इसीलिए अब कूटनीति की भाषा बदल गई है।

पहले “नोटिस” दिया जाता था अब “नोटिस + अल्टीमेटम” दिया जा रहा है।

गल्फ एक्सपर्ट का विश्लेषण

ग्लोबल पॉलिटिक्स एनालिस्ट Hussain Afsar कहते हैं—“ईरान ने सोचा था कि खाड़ी देश डरकर दूरी बनाएंगे, लेकिन हुआ उल्टा। अब वही देश एकजुट होकर जवाब देने की तैयारी में हैं।”

उनके मुताबिक, ये सिर्फ शुरुआत है—आगे और कड़े फैसले आ सकते हैं।

ग्लोबल असर: तेल, बाजार और भारत

इस टकराव का असर अब साफ दिख रहा है तेल और गैस सप्लाई पर खतरा। ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता। भारत जैसे आयातक देशों पर दबाव।

मतलब आपकी जेब पर अगला वार तय है।

जब तक मिसाइलें दूर गिर रही थीं, सब “संयम” की बात कर रहे थे जैसे ही हमला अपने दरवाजे पर हुआ— संयम ने इस्तीफा दे दिया। दुनिया की डिप्लोमेसी भी बड़ी दिलचस्प है पहले चाय पर बातचीत फिर 24 घंटे में देश छोड़ो।

दरिंदगी की हद! स्कूल से घर लौट रही थी रास्ते में एसिड ने छीन ली मासूमियत

Related posts

Leave a Comment