योगी सरकार में हलचल, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड खुला तो कुर्सियां डोलने लगीं!

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

लखनऊ  के पोलिटिकल कारीडोर में इन दिनों हलचल तेज है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार संघ के स्वयंसेवकों से मुलाकात कर रहे हैं और सरकार के कामकाज पर सीधा फीडबैक ले रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि इन बैठकों का मकसद सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि सरकार के भीतर परफॉर्मेंस की असली पड़ताल है. अब चर्चा इस बात की है कि जल्द ही यूपी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.

संघ से फीडबैक ले रहे हैं मुख्यमंत्री

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इन बैठकों में सरकार की योजनाओं, मंत्रियों के कामकाज और संगठन के साथ तालमेल जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो रही है.

सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में मिले फीडबैक को गंभीरता से लिया जा रहा है.

मंत्रियों का तैयार हुआ रिपोर्ट कार्ड

सियासी गलियारों में चर्चा है कि संघ ने सरकार के मंत्रियों का एक तरह का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है. इस रिपोर्ट में कामकाज जनता के बीच छवि और संगठन से तालमेल जैसे कई पहलुओं का आकलन किया गया है. बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी गई है.

कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में?

सूत्रों के अनुसार संभावित फेरबदल में कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा भी तेज है. यह कदम आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में हो सकता है.

अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के हाथ में

हालांकि रिपोर्ट और सुझावों के बावजूद अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही लेना है. यानी कौन मंत्री रहेगा कौन संगठन में जाएगा
और कौन नया चेहरा सरकार में आएगा इस पर आखिरी मुहर मुख्यमंत्री की ही होगी.

लखनऊ की सियासत में बढ़ी हलचल

इन बैठकों और रिपोर्ट कार्ड की खबरों के बाद लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है. कई नेता सक्रिय हो गए हैं और संभावित बदलाव को लेकर अटकलों का दौर जारी है. अगर यह फेरबदल होता है तो इसे योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का सबसे बड़ा राजनीतिक रीसेट माना जा सकता है.

“छोटी लड़कियों को सिखाता हूं…” — ट्रंप पर लगे सनसनीखेज आरोप

Related posts

Leave a Comment