War या Netanyahu की Script पर Trump का Signature

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

Middle East की आग अब Washington DC के गलियारों में भी धुआँ छोड़ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio के बयान ने पूरा नैरेटिव हिला दिया। संकेत साफ है अगर Israel अकेले वार करता, तो पलटवार में अमेरिकी बेस जलते। इसलिए White House ने पहले ही बटन दबा दिया।

यानी सवाल यह नहीं कि युद्ध क्यों हुआ। सवाल यह है किसके डर से हुआ?

नेतन्याहू की ब्रीफिंग, ट्रंप की बमबारी?

विशेषज्ञों का दावा है कि Benjamin Netanyahu ने युद्ध की ज़मीन महीनों पहले तैयार कर दी थी। Narrative सेट किया गया “Iran existential threat है।” और Donald Trump के सामने इतिहास का लालच परोसा गया “Regime गिराइए, नाम अमर कर लीजिए।” Strategy Room में Script किसी और की थी, Signature किसी और का।

इंटेलिजेंस बनाम इमोशन

ट्रंप का दावा—Iran long-range missiles बना रहा था। लेकिन Pentagon की DIA रिपोर्ट कहती है—2035 से पहले संभव नहीं।

ट्रंप का आरोप—Immediate nuclear threat। IAEA के आकलन—2015 डील के बाद हथियार कार्यक्रम रुका हुआ।

यहां सियासत और साक्ष्य आमने-सामने खड़े हैं। Capitol Hill पर Mark Warner जैसे नेता पूछ रहे हैं “क्या Israel का खतरा, अमेरिका का खतरा मान लेना strategic भूल नहीं?”

जंग की बिसात: चार हफ्ते या चार साल?

शुरुआत में इसे “Quick Operation” बताया गया। अब संकेत मिल रहे हैं लंबी लड़ाई की तैयारी है। Netanyahu की घोषित रणनीति Tehran में सत्ता परिवर्तन। Opposition का आरोप Trump अपने फैसले को justify करने के लिए narrative stretch कर रहे हैं। Ground reality यह है कि Middle East में हर मिसाइल के साथ तेल की कीमतें, वैश्विक बाज़ार और कूटनीतिक संतुलन भी हिल रहे हैं।

अमेरिका का दलदल?

यह जंग अगर Israel की security calculus से शुरू हुई, तो उसका राजनीतिक बिल अमेरिका में चुकाया जाएगा। White House के भीतर सवाल है क्या यह proactive defense था या pre-emptive panic? इतिहास गवाह है Middle East में कदम रखना आसान है, निकलना मुश्किल।

Puppet Narrative या Policy Choice?

Aggressive satire एक तरफ, सच्चाई दूसरी। International politics में alliance और autonomy की रेखा बहुत पतली होती है। क्या Trump ने रणनीतिक मजबूरी में फैसला लिया? या Washington ने Tel Aviv की urgency को अपनी urgency बना लिया? आने वाले महीनों में यह साफ होगा कि यह “Calculated Strike” था या “Calculated Risk।”

इस होली खुश रहो इतना कि पड़ोसी भी पूछे, राज़ क्या है? सभी को हैप्पी होली

Related posts

Leave a Comment