होली पर ‘ड्राई’ नहीं होगी दिल्ली! बॉर्डर वालों की बल्ले-बल्ले

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

राजधानी Delhi में इस बार होली सिर्फ गुलाल और गुझिया तक सीमित नहीं रहने वाली। सरकार की नई ड्राई डे लिस्ट ने साफ कर दिया है त्योहार के दिन शराब की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। मतलब साफ है इस बार होली “ड्राई” नहीं होगी।

नई ड्राई डे लिस्ट और सियासी गणित

दिल्ली सरकार में मंत्री Rekha Gupta के विभाग की ओर से जारी संशोधित सूची में कई धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व शामिल किए गए हैं, लेकिन होली को बाहर रखा गया है।

सरकार का तर्क सीधा है “कानून-व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम हैं।”
सवाल भी सीधा है क्या यह फैसला सिर्फ प्रशासनिक है या राजस्व गणित भी काम कर रहा है?

Excise revenue राजधानी की कमाई का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में त्योहार जैसे हाई-सेल डे को बंद करना सरकार के लिए आसान निर्णय नहीं होता।

बॉर्डर की अर्थव्यवस्था पर असर

दिल्ली से सटे Noida और Ghaziabad के बॉर्डर इलाकों में हर साल होली पर अलग ही दृश्य देखने को मिलता था। ड्राई डे के कारण लंबी कतारें, यूपी की तरफ वाहनों की भीड़, और स्थानीय पुलिस के लिए अतिरिक्त सिरदर्द। इस बार तस्वीर अलग हो सकती है। अगर दिल्ली में ही दुकानें खुली रहीं, तो बॉर्डर क्रॉस करने की “मजबूरी” खत्म हो जाएगी। यानी बॉर्डर पर जाम कम, लेकिन राजधानी में फुटफॉल ज्यादा।

सुरक्षा का रंग फीका नहीं पड़ेगा?

प्रशासन ने साफ कर दिया है “दुकानें खुलेंगी, लेकिन हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा।” पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

ग्राउंड पर सवाल यही रहेगा क्या कागज़ी सख्ती रंगों की उन्मुक्त भीड़ में भी उतनी ही असरदार रहेगी?

फैसला किसके पक्ष में?

यह निर्णय तीन स्तर पर असर डालता है  सरकार को राजस्व राहत, बॉर्डर जिलों में ट्रैफिक दबाव कम, त्योहार पर ‘प्रतिबंध’ की छवि से दूरी। लेकिन आलोचकों का तर्क है कि होली जैसे संवेदनशील त्योहार पर शराब की उपलब्धता जोखिम भी बढ़ा सकती है। राजधानी में रंगों का उत्साह और प्रशासन की सख्ती — दोनों की परीक्षा इस बार साथ-साथ होगी।

दिल्ली की होली इस बार “ड्राई” नहीं, बल्कि “रेगुलर” रहेगी। फैसला प्रशासनिक है, लेकिन असर सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर दिखेगा। अब देखना यह है कि राजधानी रंगों में डूबती है या फिर नियमों की सख्ती रंग फीका कर देती है।

IRGC मुख्यालय तबाह, ट्रंप बोले 4–5 हफ्ते चलेगा युद्ध

Related posts

Leave a Comment